Alabama Shooting: डांस स्टूडियों में गोलीबारी, 4 की मौत, कई घायल

अमेरिकी राज्य अलबामा स्थित शहर डेडविले में गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए है। हाई स्कूल के फुटबॉल खिलाड़ी की भी इसमे मौत हो गई है।

shooting

अमेरिकी राज्य अलबामा में बर्थडे पार्टी के दौरान शूटिंग में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग इसमे घायल हो गए हैं। यह गोलीबारी की शनिवार की रात 10.30 बजे हुई है। स्टेट गवर्नर के इवेय ने कहा कि हिंसा की इस समाज में कोई जगह नहीं है।

इस गोलीबारी में एक हाई स्कूल के फुटबॉल खिलाड़ी की भी मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह गोलीबारी अलबामा के डेविले शहर में स्थित डांस स्टूडियो के भीतर हुई है।

बता दें कि गवर्रन हथियार रखने के नियमों में संशोधन के पक्ष में हैं। पिछले साल जब वह गवर्नर की रेस में थीं तो नेशनल राइफल असोसिएशन ने उन्हें अपना समर्थन दिया था।

डैडविले पुलिस विभाग के लिए चैपलिन का काम करने वाले पैस्टर बेन ने बताया कि जिनकी मौत हुई है या फिर जो घायल हैं, उनमे अधिकतर किशोर हैं। एक किशोर जिसकी इस गोलीबारी में मौत हुई है वह स्टार खिलाड़ी था। डेडविले छोटा शहर है, मैं अधिकतर छात्रों को जानता हूं, इस गोलीबारी का असर हर किसी पर देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+