अलकायदा ने अमेरिका के खिलाफ किया जंग का ऐलान, अमेरिका से बदला लेने की प्लानिंग बताई
अफगानिस्तान से अमेरिकी फौज के निकलने के साथ ही अलकायदा ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है।
वॉशिंगटन, अप्रैल 30: जिस बात की आशंका अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञों ने जताई थी अब वही होता दिख रहा है। अफगानिस्तान से जैसे जैसे अमेरिकी सेना हटते जा रही है, आतंकी संगठन अलकायदा अपनी स्थिति मजबूत करता जा रहा है। विश्व के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन अलकायदा ने अमेरिका के खिलाफ जंग छेड़ने का ऐलान कर दिया है। सीएनन की रिपोर्ट के मुताबिक मारे गये आतंकी ओसामा बिन लादेन के इस संगठने अमेरिका के खिलाफ हर मोर्चे से जंग छेड़ने का ऐलान कर दिया है। ओसामा बिन लादेन ने ही अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को हमला करवाया था जिसके बाद अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारा था, लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से निकलने के साथ ही अलकायदा ने फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।

अलकायदा का ऐलान
अफगानिस्तान शांति समझौते के तहत पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान से अमेरिकन सैनिकों को निकालने का समझौता किया था जिसे जो बाइडेन ने भी आगे बढ़ाया है। अब अफगानिस्तान में सिर्फ 2500 अमेरिकी सैनिक हैं, जिनका भी वहां से निकलना शुरू हो चुका है। लेकिन, सीएनन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अलकायदा ने कहा है कि उसकी अमेरिका के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और वो अमेरिका पर फिर हमले करेगा। सीएनन ने अलकायदा के एक सीनियर नेता से बात की है, जिसमें अलकायदा के नंबर दो नेता ने कहा है कि 'अमेरिका के खिलाफ हमारी लड़ाई हर मोर्चे पर जारी रहेगी, जबतक की अमेरिका विश्व के तमाम इस्लामिक देशों में अपनी दखलअंदाजी खत्म नहीं कर देता है'। सीएनन के मुताबिक इससे पहले अलकायदा के नेताओं से किसी सवाल का जबाव मिलना दुर्लभ होता था, और अलकायदा अलग से अपना प्रोपेगेंडा चलाता था, लेकिन इस बार अलकायदा ने अमेरिका के लिए चेतावनी जारी कर दी है।

हो सकता है हमला!
वेस्ट प्वाइंट सीटीसी सेंटिनेल के एडिटर इन चीफ और टेरेरिज्म एनालिस्ट पॉल क्रिकेशंक ने किसी आतंकी घटना को अंजाम देने की आशंका से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि 'अलकायदा के आतंकी अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के बाहर निकालने के जो बाइडेन प्रशासन के फैसले से डर महसूस करते हैं, लेकिन वे कई हालिया नुकसानों से ध्यान हटाने की कोशिश भी कर सकते हैं'।

अमेरिका का सबसे लंबा युद्ध खत्म!
अमेरिका पर हमला कर विश्व को दहशत में डाल देने वाला आतंकी संगठन अलकायदा आज काफी कमजोर है लेकिन अभी भी इस संगठन का अंत नहीं हुआ है। और जैसे-जैसे अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिक हट रहे हैं, इस संगठन ने फिर से अपने सहयोगियों की मदद से अफगानिस्तान में अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि इसका पूर्व सहयोगी तालिबानी फिर से अलकायदा की मदद कर सकता है या फिर करना शुरू कर चुका है। सीएनन के सवाल का जबाव देते हुए अलकायदा के नंबर दो आतंकी ने तालिबान की काफी तारीफ की है। सवाल के जबाव में अलकायदा ने कहा कि 'अमेरिका के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए अलकायदा तालिबान की प्रशंसा करता है'। इसके साथ ही अलकायदा ने कहा कि 'अलकायदा उन सभी जिहादियों की प्रशंसा करता है जो इस्लामिक देशों के अलग अलग हिस्सों में फैले हुए हैं और जो लगातार जिहाद कर रहे हैं'। आपको बता दें कि इस साल 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से सारे अमेरिकी सैनिक बाहर चले जाएंगे।

11 सितंबर को चले जाएंगे अमेरिकी सैनिक
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एबीसी न्यूज से कहा कि 'इस हफ्ते अफगानिस्तान में अमेरिकी लड़ाई के 20 साल पूरे हो चुके हैं और हमने इस लड़ाई को सिर्फ इसलिए शुरू किया था, क्योंकि हमारे ऊपर हमला हुआ था और हमने ये तय किया था कि अफगानिस्तान की जमीन को किसी भी हालत में आतंकियों का अड्डा नहीं बनने देंगे और हमने जो टार्गेट रखा था, उसे हमने पूरा कर लिया है, इसीलिए अमेरिका ने इस लड़ाई को अब खत्म करने का फैसला किया है'। लेकिन, सीएनन को दिए गये इंटरव्यू में अलकायदा ने जो कहा है वो निश्चित तौर पर दुनिया के लिए चिंता की बात है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications