अल कायदा ने फ्रांस को फिर से दी आतंकी हमलों की धमकी

पेरिस। इस्लामिक मगरीब के अलकायदा (एक्यूआईएम) ने पिछले सप्ताह फ्रांस में श्रृंखलाबद्ध हुए आतंकवादी हमलों के बाद उसे चेतावनी जारी की है। सीएनएन की रपट के मुताबिक, अलकायदा की दक्षिण अमेरिकी शाखा ने जेहादी वेबसाइट पर एक बयान जारी कर कहा है, "फ्रांस ने मुस्लिम देशों पर अपनी हिंसा और उनकी पवित्रता का उल्लंघन करने की कीमत चुकाई है।

paris-terror-attack

बयान में कहा गया है कि जब तक फ्रांस माली और मध्य अफ्रीकी देशों में अपने सैनिक तैनात रखेगा, सीरिया और इराक में हमारे लोगों पर बमबारी करेगा और जब तक उसका मीडिया हमारे पैगंबर (मोहम्मद) पर टीका टिप्पणी करता रहेगा, फ्रांस अपनी दुर्गति स्वयं कराता रहेगा।

फ्रांस इस समय आतंकवादी हमलों से जूझ रहा है। बीते सप्ताह यहां व्यंग्यात्मक समाचार पत्रिका चार्ली हेब्दो पर हमला हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद गुरुवार को एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक यहूदी सुपर बाजार में कई लोगों को बंधक बना लिया था, जिसमें चार बंधकों की मौत हो गई थी।

एक्यूआईएम की यह चेतावनी चार्ली हेब्दो का नया अंक आने से पहले सामने आई है। व्यंग्यात्मक पत्रिका चार्ली हेब्दो मंगलवार को अपना नया अंक प्रकाशित करेगी। यह अंक बुधवार से दुकानों पर मिलने लगेगा।

इसके कवर पेज पर फ्रेंच में शीर्षक में लिखा है कि सब माफ है। इस संस्करण के आवरण पृष्ठ पर पैगंबर के हाथ में एक तख्ती दिखाई गई है, जिसमें लिखा है, "जे सुईस चार्ली (मैं चार्ली हूं)'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+