इजरायल के वेस्टबैंक में अलजजीरा के पत्रकार की मौत, सैनिकों पर लगा आरोप

इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में पिछले कुछ समय से हिंसा की अलग-अलग घटनाएं हो रही हैं। इस बीच वहां अलजजीरा की एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

येरूशलम, 11 मईः इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में पिछले कुछ समय से हिंसा की अलग-अलग घटनाएं हो रही हैं। इस बीच वहां अलजजीरा की एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनकी हालत अब स्थिर बतायी जा रही है।

Shireen Abu Akleh

चेहरे पर लगी थी गोली

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अल-जजीरा के पत्रकार शिरीन अबू अकलेह की बुधवार की सुबह वेस्ट बैंक में गोलीबारी में घायल होने के कारण मौत हो गई। मंत्रालय ने बताया कि शिरीन अबू अकलेह के चेहरे पर गोली लगी थी और उसके तुरंत बाद ही उनकी मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि शिरीन की हत्या इजरायली सैनिकों ने की है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि पत्रकार शिरीन की मौत इजरायली जवानों द्वारा चलाई गई गोली से हुई है।

रिपोर्टिंग कर रही थी शिरीन

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक शिरीन की मौत किन हालात में हुई है इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन घटना के वीडियो से पता चलता है कि उसके सिर में गोली लगी थी। शिरीन अकेली वेस्ट बैंक की घटनाओं को कवर कर रही थी।

लगभग 50 लोगों की हुई है मौत

इससे पहले रविवार को वेस्टबैंक इलाके में अलग-अलग घटनाओं में 2 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। बीते कुछ समय में इजरायल में फलिस्तीनी हमलों में 18 इजरायली नागरिक मारे गए हैं। प्रतिक्रिया में इजरायल की सैन्य कार्रवाई में 30 से अधिक फलिस्तीनी नागरिकों के मारे जाने की खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+