मर्दों के कपड़े डिजाइन करने को तैयार एके-47
मॉस्को। एके-47 को बनाने वाली कंपनी ने अब फैसला किया है कि वह फैशन इंडस्ट्री में अपने कदम बढ़ाएगी। रूस सरकार को समर्थन देने वाले रशियन न्यूजपेपर इजवेस्टिया ने यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक एके-47 असाल्ट राइफल्स बनाने वाली क्लाश्निकोव कंसर्न कंपनी अब 'मिलिट्री स्टाइल' कैजुअल कपड़े और एक्सेसरीज बनाएगी।

क्यों लिया यह फैसला
कंपनी का कहना है कि उसे अपने सबसे खास प्रॉडक्ट में हुए नुकसान की वजह से यह कदम उठाना पड़ा है। कंपनी इस वर्ष के अंत तक कपड़ों और एक्सेसरीज के 60 स्टोर पूरे रूस में खोलने की तैयारी में है।
क्लाशनिकोव के मार्केटिंग डायरेक्टर, व्लादिमिर द्मित्रियेव कहते हैं कि पशिचमी देशों में बैन से पहले शिकार और खेल के लिए 70% हथियार यूरोप और अमेरिका में बेचे जाते थे। अब कंपनी उन चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जो उनके कस्टमर चाहते हैं।
2014 में लगा था बैन
आपको बता दें कि अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने रूस के क्रीमिया पर कब्जे के खिलाफ वर्ष 2014 में उस पर बैन लगा दिए थे। रूस के पूर्वी यूरोप में लगातार संघर्ष में शामिल होने की वजह से उन्हें कई बार बढ़ाया था।












Click it and Unblock the Notifications