NSA अजित डोवाल ने संभाला 'मिशन अफगानिस्तान' का मोर्चा, अमेरिका में बजी घंटी और हो गया काम...
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोवाल ने खुद अफगानिस्तान से भारतीयों को सुरक्षित लाने का मिशन अपने हाथों में ले लिया है।
नई दिल्ली/वॉशिंगटन, अगस्त 17: अफगानिस्तान में स्थिति काफी खराब है और हर देश अपने अपने नागरिकों को बाहर निकालने में लगे हुए हैं। भारत के भी सैकड़ों नागरिक अफगानिस्तान के अलग अलग इलाकों में फंसे हुए हैं और सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भारत सरकार से बचाने की गुहार लगा रहे हैं। इन सबके बीच भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोवाल ने मिशन अफगानिस्तान का मोर्चा संभाल लिया है। आखिर अजित डोवाल ने कैसे अफगानिस्तान में फंसे भारतीय अधिकारियों को बाहर निकाला...आईये जानते हैं।

अजित डोवाल ने संभाला मोर्चा
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोवाल ने खुद अफगानिस्तान से भारतीयों को सुरक्षित लाने का मिशन अपने हाथों में ले लिया है और इसके लिए उन्होंने कल अमेरिका के एनएसए जैक सुलिवन से फोन पर बात की है। दरअसल, काबुल में भले ही तालिबान का कब्जा हो गया हो, लेकिन अभी भी काबुल एयरपोर्ट अमेरिकी और तुर्की फौज के हाथ में है। अमेरिका की मर्जी से ही काबुल एयरपोर्ट पर अब विमान उतर रहे हैं, ऐसे में अजित डोवाल ने अमेरिकी एनएसए को कल फोन किया था, जिसके बाद काफी तेजी के साथ भारत ने अपने अधिकारियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
Recommended Video

डोवाल के फोन के बाद क्या हुआ?
रिपोर्ट के मुताबिक, कल भारतीय एनएसए अजित डोवाल के फोन करने के बाद फौरन अमेरिकी सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया और फिर काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों को भारतीय अधिकारियों को रेस्क्यू करने के निर्देश दिए गये। रिपोर्ट के मुताबिक, अजित डोवाल ने जैसे ही अमेरिकी एनएसए को फोन किया, ठीक उसके बाद काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सिक्योरिटी जोन को मैसेज भेजा गया कि वो भारतीय विमानों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जगह उपलब्ध करवाए। जिसके बाद भारतीय विमानों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए रन-वे उपलब्ध करवाया गया है। इसके साथ ही भारतीय सी-17 एयरक्राफ्ट को भी काबुल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की इजाजत दे दी गई।

शुरू में हो रही थी दिक्कतें
सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति की वजह से भारतीय अधिकारियों के लिए काबुल एयरपोर्ट से अंदर जाना काफी मुश्किल हो रहा था, जिसे अजित डोवाल के फोन के बाद आसान कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन फोन करने के बाद भारत के दो महाबलि विमान सी-17 एयरक्राफ्ट कल काबुल एयरपोर्ट पर उतरे थे। जिसमें से एक विमान कल ही काबुल से 46 भारतीय अधिकारियों को लेकर वापस लौट आया। जबकि दूसरा विमान 120 अधिकारियों के साथ आज सुबह काबुल से लौटा है। आपको बता दें कि अफगानिस्तान में भारत पिछले लंबे अर्से से अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है। लेकिन, रविवार को जब तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया, उसके बाद से अफगानिस्तान की स्थिति काफी खराब हो गई है और दुनिया के अलग अलग देश काबुल में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं, अफगानिस्तान में चिंताजनक स्थिति के बीच भारत समेत कई देशों ने अपने दूतावास को खाली कराना शुरू कर दिया है। भारतीय वायु सेना का सी-17 विमान मंगलवार को 120 भारतीय अधिकारियों को लेकर गुजरात के जामनगर पहुंचा। ये विमान सोमवार देर रात को काबुल से उड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications