Air Strike: इथियोपिया के अशांत अमहारा क्षेत्र में हवाई हमला, 26 लोग मारे गए

Air Strike: इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में हिंसा से भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। हवाई हमले में 26 लोगों की जान गई, जबकि कम से कम 50 अन्य घायल हुए।

Air Strike: अफ्रीका के इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में हिंसा लगातार बनी हुई है। यहां एक भीड़भाड़ वाले चौक पर हवाई हमले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं। यह घटना तब सामने आई है, जब सेना और स्थानीय मिलिशायी लड़ाकों के आमने-सामने आने के बाद देश के कई हिस्सों में भारी तनाव फैला हुआ है।

गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक स्थानीय डॉक्टर ने बताया कि हमला रविवार सुबह तड़के अमहारा के पश्चिमी गोज्जम क्षेत्र के एक कस्बे फिनोट सेलम में हुआ। यह स्पष्ट नहीं है कि पीड़ितों में से कितने नागरिक हैं। निवासियों ने कहा कि हमले में फानो जातीय मिलिशिया के सदस्यों को निशाना बनाया गया, जो शहर के केंद्र में एकत्र हुए थे। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि कई दर्शक भी इसकी चपेट में आ गए। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 26 लोगों की मौत हुई और कम से कम 50 अन्य घायल हुए।

Ethiopia

फानो अब गुरिल्ला अभियान छेड़ने की तैयारी में!
आपको बता दें कि हिंसा की शुरुआत क्षेत्रीय सुरक्षा बलों को राष्ट्रीय सेना में मिलाने की योजना पर अमल के बाद हुई। सरकार ने मिलिशिया को दबाने का प्रयास किया, इसके बाद तनाव और झड़पें बढ़ती गईं। फानो मिलिशिया ने अमहारा के कई कस्बों पर कब्जा कर लिया है, जिससे उत्तरी इथियोपिया में एक और युद्ध की आशंका बढ़ गई है। पड़ोसी टाइग्रे क्षेत्र में दो साल के क्रूर संघर्ष को समाप्त करने के 9 महीने बाद ही युद्ध विराम हुआ। मिलिशिया ने जेल से कैदियों को बाहर निकाला, सरकारी कार्यालयों को तहस-नहस कर दिया और पुलिस स्टेशनों से हथियार लूट लिए।

ऐसे में सरकार ने आपातकाल की स्थिति घोषित करके और इंटरनेट बंद किया। क्षेत्रीय राजधानी, बहिर डार सहित प्रमुख कस्बों में टैंक घुमाए गए और नागरिक इलाकों में तोपखाने का इस्तेमाल किया गया। कई जगहों पर सुरक्षा बलों ने सड़क जाम कर रहे लोगों पर फायरिंग की। कितने नागरिक मारे गए, इस पर अधिकारियों ने कोई टिप्पणी नहीं की है। एक सप्ताह की लड़ाई के बाद, सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने अमहारा के कस्बों पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया है और वादा किया है कि सेवाएं फिर से शुरू होंगी। हालांकि, सुपरवाइजरों को डर है कि फानो अब गुरिल्ला अभियान छेड़ने की योजना बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+