फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, 148 लोगों के मारे जाने की आशंका

फ्रांस। फ्रांस में एक यात्री विमान संख्या ए320 क्रैश हो गया है। विमान में 142 यात्री सवार हैं जबकि 2 पायलट और 4 क्रू मेंबर भी इस विमान में हैं। यह हादसा दक्षिणी फ्रांस के पास हुआ है। अभी तक विमान में सवार यात्रियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। यह विमान फ्रैंच एल्प के पास क्रैश हुआ हाै।

airbus

यह विमान बर्सिलोना से डुसलडार्फ जा रहा था। यह जर्मन विंग्स एयरलाइंस का विमान था जोकि फ्रेंच एल्प्स के पास क्रैश हुआ है। हादसे से तकरीबन एक घंटे पहले विमान का संपर्क टूट गया था। पायलट ने इमरजेंसी की घोषणा की थी। सूत्रों की मानें तो फ्रांस दूर दराज़ इलाके के गांव के पास विमान का मलबा दिखा है।

वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रैंकोंइस ओलांदे ने अपने देशवासियों से एकजुटता की अपील की। उधर जर्मन विंग्स का कहना है कि जैसे इस घटना की निश्चित जानकारी मिलती है हम मीडिया को इसके बारे में सूचित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+