Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

US: जो बाइडेन के शपथ ग्रहण तक Airbnb ने वाशिंगटन डीसी की सभी बुकिंग्स को किया रद्द

नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थक भीड़ द्वारा अमेरिका के कैपिटल हिल पर घातक हमले के बाद से दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश में राजनीतिक भूचाल आया हुआ है। कैपिटल हिल हिंसा में डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका को लेकर अमेरिकी संसद में उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू की गई है। इस बीच होम रेंटल स्टार्टअप कंपनी एयरबीएनबी (Airbnb) ने सुरक्षा के मद्देनजर जनवरी, 2020 तक वाशिंगटन डीसी की अपनी सभी बुकिंग को रद्द कर दिया है, इसके साथ ही कंपनी ने भविष्य के लिए वहां की बुकिंग को भी ब्लॉक कर दिया है।

Airbnb canceled all Washington DC bookings until Joe Biden Oath taking ceremony

बता दें कि महाभियोग की कार्यवाही के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए 20 जनवरी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह के पहले राजधानी वाशिंगटन डीसी में आपातकाल की घोषणा की थी। सुरक्षा एजेंसियों ने बाइडेन के शपथ ग्रहण के दौरान हिंसा होने के इनपुट दिए थे। सोमवार को व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। वाशिंगटन डीसी में ये आपातकाल सोमवार से लागू कर दिया गया है जो शपथ ग्रहण समारोह के बाद 24 जनवरी तक लागू रहेगा।

इस बीच Airbnb ने 20 जनवरी तक वाशिंगटन डीसी के लिए अपनी सभी बुकिंग्स को कैंसिल कर दिया है। कंपनी ने कहा, 'हम घोषणा कर रहे हैं कि एयरबीएनबी 20 जनवरी, 2021 तक वाशिंगटन, डीसी मेट्रो क्षेत्र में रिजर्वेशन को रद्द कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी शपत ग्रहण समारोह तक वाशिंगटन, डीसी क्षेत्र में किसी भी नई बुकिंग को स्वीकार नहीं करेगा।' बता दें कि कंपनी ने यह फैसला राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद कैपिटल हिल पर ट्रंप समर्थकों के हमले के बाद लिया है। बता दें कि 20 जनवरी, 2021 को डेमोक्रेट नेता जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें: दंगे के डर से अमेरिका की राजधानी में सन्नाटा, सड़कें खाली, ट्रंप ने समर्थकों को उकसाने के आरोपों को नकारा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+