इंडोनेशिया: सुनामी से लड़कर विमान को कराया सुरक्षित टेक ऑफ, मौत के बाद बना हीरो
जकार्ता। भयंकर प्राकृतिक त्रासदी से जूझ रहा इंडोनेशिया में पिछले दो दिन में अब करीब 1 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। सुलावेसी द्वीप पर आए भूकंप और सुनामी की तबाही को इंडोनेशिया कभी भूला नहीं पाएगा, लेकिन इस बीच एक ऐसे हीरो की पहचान हुई है, जिसकी मौत के बाद भी हर कोई इंडोनेशियाई उसे अपने जहन में रखना चाहेगा। इंडोनेशियाई 21 वर्षीय एयर ट्राफिक कंट्रोल एंथोनियस गुनावान आगुंग की भले ही मौत हो चुकी है, लेकिन वह अपने ड्यूटी की वजह से अब हीरो बन चुका है।

शुक्रवार को जब 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से सिलावेसी द्वीप थरथराया और पालू शहर में सुनामी ने तबाही की दस्तक दी, उस वक्त आगुंग मुशियारा एसआईएस अल-जफरी एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर में तैनात था। तेज भूकंप के झटकों के बाद उस जगह को छोड़ने के बजाय आगुंग अपनी ड्यूटी निभाता रहा, क्योंकि उसे सैकड़ों यात्रियों को ले जा रहे विमान को सेफ टेक ऑफ करवाना था।
इंडोनेशिया डेली जकार्ता ग्लोब की रिपोर्ट के मुताबिक, जब भूकंप आया तो आगुंग बाटिक एयर के विमान को टेक ऑफ का संदेश दे रहे थे। आगुंग तब तक इंतजार करता रहा, जब तक कि विमान सुरक्षित हवा में टेक ऑफ नहीं कर जाता। उसके बाद ही एयर ट्राफिक कंट्रोलर कैबिन से बाहर निकला।
इंडोनेशियन फ्लाइट नेविगेशन सर्विस इंस्टीट्यूशन (एयरनाव इंडोनेशिया) के कॉरपोरेट सचिव डिडिएट केएस रादियेतो ने जकार्ता पोस्ट को बताया कि जब भूकंप आया, तप आगुंग एटीसी टावर की चौथी मंजिल पर काम कर रहा था। जब विमान सुरक्षित टेक ऑफ कर गया, तो उसके बाद बिल्डिंग की छत गिरने लगी और वहीं से आगुंग ने छलांग लगा दी। बिल्डिंग से नीचे गिरते ही आगुंग का पूरा शरीर अलग हो गया। रादियेतो ने कहा कि जब तक हम उसे हॉस्पिटल पहुंचाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया: भूकंप और सुनामी से अब 832 की मौत, भूख से कराह रहे हैं हजारों लोग
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications