राष्ट्रपति बाइडेन के आदेश पर ईरान समर्थकों पर इराक में एयरस्ट्राइक, पेंटागन का बयान, मिडिल ईस्ट में तनाव

Joe Biden orders US strike in Iraq: अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा है, कि अमेरिकी सेना ने सोमवार को इराक में ईरान समर्थित बलों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली तीन साइटों पर हमले किए हैं। ईरान समर्थित समूहों के हमलों में कुछ अमेरिकी सैनिकों के घायल होने के बाद अमेरिका की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई है।

उत्तरी इराक में ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सेवा सदस्यों के घायल होने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का आदेश दिया था, जिसके बाद ये हमले किए गए हैं।

Joe Biden orders US strike in Iraq

इराक में अमेरिका ने किए एयरस्ट्राइक

रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने एक बयान में कहा, कि "अमेरिकी सैन्य बलों ने इराक में कातेब हिजबुल्लाह और संबद्ध समूहों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली तीन सुविधाओं पर आवश्यक और आनुपातिक हमले किए हैं।"

उन्होंने कहा, "ये सटीक हमले इराक और सीरिया में अमेरिकी कर्मियों के खिलाफ ईरानी-प्रायोजित मिलिशिया द्वारा किए गए हमलों की एक सीरिज का जवाब हैं, जिसमें आज पहले आर्बिल एयर बेस पर ईरान-संबद्ध कताएब हिजबुल्लाह और संबद्ध समूहों द्वारा किया गया हमला भी शामिल है।"

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा, कि सोमवार को हुए हमले में अमेरिकी सैनिकों में से एक को गंभीर चोटें आईं। ईरान समर्थित उग्रवादियों की छत्रछाया में ईरानी समर्थित मिलिशिया कताइब हिजबुल्लाह और संबद्ध समूहों ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, जो मैरीलैंड के कैंप डेविड में प्रेसिडेंशियल रिट्रीट में क्रिसमस बिता रहे हैं, उन्हें सोमवार को हमले के बारे में जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने पेंटागन को प्रतिक्रिया विकल्प तैयार करने का आदेश दिया था।

पेंटागन ने कहा, कि राष्ट्रपति के आदेश के बाद रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने तुरंत योजनाएं बनाईं और उन्हें एक कॉल में विकल्प प्रस्तुत किए। जिसके बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने कातिब हिज़्बुल्लाह और संबद्ध समूहों द्वारा उपयोग किए जाने वाले तीन स्थानों पर हमले का निर्देश दिया।

अमेरिकी सैनिकों पर नवीनतम हमला 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमास के हमले के बाद से क्षेत्र में अमेरिकी बलों के खिलाफ बढ़ती धमकियों और कार्रवाइयों के बाद हुआ है, जिसने गाजा में विनाशकारी युद्ध को जन्म दिया था।

अमेरिका ने पूरे क्षेत्र में प्रॉक्सी समूहों के नेटवर्क द्वारा बढ़ती हिंसा के लिए ईरान को दोषी ठहराया है, जिसने हमास को वित्त पोषित और प्रशिक्षित किया है, जिसमें लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर किए जाने वाले हमले भी शामिल हैं। आरोप हैं, कि लाल सागर और अरब सागर में हूती विद्रोही व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

अरब सागर में व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा देने के लिए इंडियन नेवी ने भी अपने तीन युद्धपोतों की तैनाती कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+