सैलरी नहीं मिलने के विरोध में एयर इंडिया के पायलटों ने दी उड़ानें बंद करने की धमकी

नई दिल्ली। भारी कर्ज में डूबी एयर इंडिया का अब उनके पायलट्स और क्रू मेंबर्स ने भी साथ छोड़ने की धमकी दी है। एयरलाइन के पायलट और कैबिन क्रू ने एयर इंडिया के निदेशक को एक पत्र लिखकर कहा है कि अगर उनके भत्तों का भुगतान नहीं किया जाता तो वे विमान उड़ाना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा है कि उन्हें सिर्फ बेसिक सैलरी दी जा रही है, ज‍बक‍ि फ्लाइंग अलाउंस का उनकी सैलरी में 70 फीसदी हिस्सा है।

एयर इंडिया के पायलटों ने दी उड़ानें बंद करने की धमकी

इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (ICPA) द्वारा प्रबंधन को भेजे गए पत्र में कहा गया है, 'एयर इंडिया के सभी कर्मचारियों को 14 अगस्त को सैलरी दी गई। हमारी सैलरी का बड़ा हिस्सा उड़ान भत्ता है जो हमें नहीं दिया जाता है। हमने पहले भी सैलरी देर से मिलने और उड़ान भत्ते को वेतन में शामिल करने की मांग की थी। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम कंपनी के लिए काम नहीं कर पाएंगे।'

एसोस‍िएशन का कहना है कि बेसिक सैलरी उनकी कुल तनख्वाह का सिर्फ 30 फीसदी हिस्सा है। एसोस‍िएशन ने कहा कि नियमों के मुताबिक, जून महीने के उड़ान भत्ते का एक अगस्त तक भुगतान कर दिया जाना चाहिये लेकिन यह आज तक लंबित है।

एयर इंडिया को लिख अपने लेटर में एसोसिएशन ने कहा, 'हम प्रबंधन की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया की अपेक्षा करते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पायलट अपना काम नहीं कर पाएंगे और इसका जिम्मेदार सिर्फ प्रबंधन होगा।'

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया की मिलान-दिल्ली फ्लाइट में जबरन कॉकपिट में घुसने की कोशिश, वापस इटली लौटा विमान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+