कैप्टन ने नशे में उड़ाई फुकेत से दिल्ली की फ्लाइट, एयर इंडिया ने किया नौकरी से आउट
Air India Fired Pilot: फुकेत से भारत के लिए इंटरनैशनल फ्लाइट ऑपरेट करने के बाद एक पायलट को नशे में पाया गया था। जिसे एयर इंडिया ने नौकरी से निकाल दिया है।
रिपोर्टों के अनुसार, फ्लाइट भारत में पहुंचने के बाद पायलट का शराब के सेवन के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया गया। पायलट को ब्रेथलाइज़र (बीए) टेस्ट दिया गया। कैप्टन ने फुकेत से दिल्ली के लिए उड़ान संचालित किया था।

डीजीसीए की कड़ी कार्रवाई
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने कहा, "हम इन चीजों को कतई बर्दाश्त नहीं करते हैं। पायलट पर कड़ी कार्रवाई की है। न केवल उनकी सेवा समाप्त कर दी है, बल्कि एफआईआर दर्ज करने की भी योजना बना रहे हैं क्योंकि शराब के नशे में उड़ान भरना एक क्रिमिनल एक्ट है।"
उड़ान के बाद का टेस्ट अक्सर इंटरनैशनल फ्लाइटों के कैप्टन टीम पर किया जाता है। जहां आमतौर पर प्लेन में शराब परोसी जाती है। हालाँकि, घरेलू उड़ान चालक दल के लिए, बीए टेस्ट उड़ान से पहले किया जाता है क्योंकि भारत के अंदर ऑपरेट होने वाली फ्लाइटों में शराब परोसी या बेची नहीं जाती है।
यदि कोई व्यक्ति पहली बार ब्रेथलाइज़र परीक्षण में फेल होता है, तो उस व्यक्ति का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया जाता है।
दूसरी बार फेल होने पर लाइसेंस तीन साल के लिए निलंबित कर दिया जाता है। यदि एक ही व्यक्ति तीसरी बार पकड़ा जाता है, तो उसका लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications