बर्मिंघम में Air India की 'इमरजेंसी लैंडिंग' से हड़कंप, जानिए क्या हुआ?
Air India flight Amritsar to Birmingham: एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी की खबर सामने आई है। अमृतसर से बर्मिंघम जा रही उड़ान के दौरान विमान में अचानक राम एयर टर्बाइन (RAT) सक्रिय हो गई। हालांकि पायलटों ने स्थिति को संभालते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।
यह घटना विमान के अंतिम अप्रोच के दौरान हुई थी। एयर इंडिया ने कहा है कि सभी तकनीकी पैरामीटर सामान्य थे और यात्रियों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। घटना के बाद विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
4 अक्टूबर 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI117 अमृतसर से बर्मिंघम जा रही थी। लैंडिंग के दौरान विमान में लगे राम एयर टर्बाइन (RAT) के सक्रिय होने की जानकारी मिली, जो आमतौर पर आपात स्थिति में काम करता है। हालांकि सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रॉलिक सिस्टम सामान्य पाए गए और विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। सुरक्षा की दृष्टि से विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया, जिससे बर्मिंघम से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI114 रद्द कर दी गई। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं का इंतजाम किया। इस घटना में किसी भी तरह की चोट या दुर्घटना नहीं हुई।
ये भी पढ़ें: India-China Direct Flight: भारत और चीन के बीच हुआ समझौता, कब शुरू हो रही डायरेक्ट फ्लाइट?












Click it and Unblock the Notifications