मुंबई से लंदन जा रही Air India की फ्लाइट में आपातकाल की घोषणा, सुनी गई सोनिक बुम की आवाजें क्या हैं?

Air India Flight Emergency Landing: मुंबई से लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट ने पिछले कुछ मिनटों में आपातकाल की घोषणा कर दी है। बोइंग 777-300ER की तरफ से ऑपरेट की जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI129 ने यूनाइटेड किंगडम के पास पहुंचते समय स्क्वाक कोड 7700 के साथ आपातकाल की घोषणा की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नॉरफॉक में तेज आवाज़ें सुनी गईं हैं, और एक यात्री विमान ने "बम की धमकी" के बाद आपातकाल घोषित कर दिया है। मुंबई से लंदन हीथ्रो जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI129 ने नॉरफॉक के ऊपर से उड़ान भरते समय अलर्ट जारी किया।

Air India Flight Emergency Landing

एयर इंडिया की विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

फिलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक, यह बताया गया है कि आपातकालीन स्थिति को देखते हुए आरएएफ यूरोफाइटर टाइफून जेट विमानों को भेजा गया है, क्योंकि विमान से सोनिक बुम की आवाजें आ रही हैं।

नॉरफॉक कॉन्स्टेबुलरी ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है, कि "पुलिस पुष्टि कर सकती है कि काउंटी के निवासियों की तरफ से सुनी गई तेज आवाज आज दोपहर आरएएफ विमान द्वारा उत्पन्न ध्वनि बूम थी और यह विस्फोट नहीं था।"

फ़्लाइटरडार ने X पर पोस्ट किया है, कि "मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट- AIC129- 7700 से आवाजें आ रही हैं, जो सामान्य आपातकाल का संकेत है। कारण फिलहाल अज्ञात है।"

स्क्वाक कोड आमतौर पर आपातकालीन लैंडिंग सहित विभिन्न आपातकालीन स्थितियों से जुड़े होते हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) इन कोड का उपयोग उड़ान में विमान की पहचान और निगरानी के लिए करता है। 0000 से लेकर 7777 तक की ये अनूठी चार अंकों की संख्याएं प्रत्येक विमान को विशेष रूप से सौंपी जाती हैं। जबकि कुछ स्क्वाक कोड ATC द्वारा बेतरतीब ढंग से उत्पन्न किए जाते हैं, अन्य के पास अलग अलग मतलब होते हैं जो विशेष स्थितियों के मुताबिक होते हैं। जब कोई विमान सीमा में आता है, तो ATC एक स्क्वाक कोड जारी करता है, जो पायलट को विमान के ट्रांसपोंडर को सक्रिय करने का निर्देश देता है। यह कोड फिर ट्रांसपोंडर के माध्यम से ATC को वापस भेजा जाता है।

लंदन और जर्मनी से जुड़े हैं तार

वहीं, द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने लंदन और जर्मनी में धमकियां पोस्ट करने वाले आईपी एड्रेस का पता लगाया है।

इस हफ्ते भारतीय एयरलाइन्स की 20 से ज्यादा फ्लाइट्स, जिनमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों विमानें शामिल हैं, उन्हें बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। सोमवार को, भारतीय एयरलाइन्स की तीन अंतरराष्ट्रीय विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं, और मंगलवार को 10 अन्य उड़ानों को इसी तरह की धमकियां मिलीं। ये धमकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आईं और सुरक्षा जांच के बाद उन्हें फर्जी घोषित कर दिया गया।

जब केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने इस पर काम करना शुरू किया, तो उन्होंने सबसे पहले एक्स से आईपी एड्रेस साझा करने को कहा, जहां से सभी पोस्ट जेनरेट किए गए थे। एक सूत्र ने कहा कि उन्होंने सभी खातों को निष्क्रिय करने के लिए भी कहा है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा है, कि "हमें प्रारंभिक रिपोर्ट मिली है, और उन्होंने हमें बताया है, कि तीन अलग-अलग हैंडल से पोस्ट किए गए थे। इन तीन हैंडल में से, उन्होंने दो आईपी पते का पता लगाया है, जो लंदन और Deutschland से हैं। उपयोगकर्ताओं ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क या VPN का उपयोग करने के बाद ट्वीट किया है - जो एक डिवाइस है, जो रिमोट सर्वर के बीच इंटरनेट पर एक एन्क्रिप्टेड कनेक्शन जिसका उद्देश्य किसी की ऑनलाइन पहचान को छिपाना है, उसके लिए किया जाता है। एक अन्य हैंडल की जानकारी अभी भी नहीं मिल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+