एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स को शिकागो के होटल में मिला भूत

एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स का दावा है कि उन्होंने उनके होटल के कमरे और बेडरूम में अजीबो गरीब आवाजें और हरकतें महसूस कीं।

शिकागो। होटल आमतौर पर लग्जरी इंतजाम और ऐशोआराम की जगह समझा जाता है, लेकिन क्या हो अगर आप होटल के कमरे में घुसें और अचानक लाइट चमकने लगे। दरवाजे और खिड़कियां जोर जोर से आवाज आने लगे। अजीबो गरीब आवाजें आने लगे। ऐसा ही कुछ हुआ शिकागो में एयर इंडिया क्रू मेंबर्स के साथ।

 Air India cabin crew spooked by 'ghosts' in Chicago hotel room

एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स का दावा है कि उन्होंने उनके होटल के कमरे और बेडरूम में अजीबो गरीब आवाजें और हरकतें महसूस कीं। केबिन क्रू के डिप्टी चीफ ने इस संबंध में होटल के प्रबंधन को चिट्ठी भी लिखी।

चिट्ठी में लिखा गया है कि ज्यादातर क्रू मेंबर्स ने होटल के कमरे में कुछ नकारात्मक चीजें महसूस कीं। वहां अजीब अजीब घटनाएं हो रही थीं। ज्यादातर लोगों को डर लगने लगा और वे कमरे शेयर करके ही रात गुजारी क्योंकि उन्हें रात में अकेले सोने में डर लग रहा था। इस घटना के बाद से वे ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं क्योंकि उन्हें बार बार वही बातें याद आ रही हैं।

ऐसा नहीं है कि इस होटल में एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स ने पहली बार इस तरह की चीजों को महसूस किया है। इससे पहले भी कई लोगों ने ऐसा महसूस किया था और इंटरनेट पर इसके बारे में तमाम जगहों पर लिखा गया था। क्रू मेंबर्स ने लेटर में लिखा है कि जब तक इस होटल को नहीं बदला जाता उनकी ड्यूटी शिकागो फ्लाइट्स में न लगाई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+