एयर इंडिया-बोइंग डील से झूमा अमेरिका, सिंगर ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ, लाखों जॉब के लिए कहा शुक्रिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोइंग से खरीदे 220 विमानों में से 190 विमान 737 मैक्स नैरोबॉडी जेट्स होंगे। इससे पहले आज ही एअर इंडिया ने फ्रेंच कंपनी एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदने की डील साइन की थी।

India-US Boeing planes Deal: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने 470 नए बोइंग विमानों की डील की है, जो एयर इंडिया खरीदेगा। विश्व इतिहास में ये सबसे बड़ी डील है, जो भारत अमेरिका और भारत-फ्रांस संबंधों को नये स्तर पर ले जाता है। विश्व की इस सबसे बड़ी डील को लेकर अमेरिका और फ्रांस काफी खुश हैं, क्योंकि इससे दोनों देशों में लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा, खासकर आर्थिक मंदी के इस दौर में भारत से हुई ये डील, दोनों देशों के लिए ऑक्सीजन की तरह है। वहीं, अमेरिकन सिंगर भी इस डील को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते नहीं थक रही हैं।

भारत-अमेरिका-फ्रांस में डील
भारत-अमेरिका और फ्रांस ने एयर इंडिया के इस ऑर्डर की घोषणा की है, जिसके तहत एयर इंडिया, एयरबस से 250 और बोइंग से 220 विमानों की खरीददारी करेगा। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के लिए 470 विमानों में से 70 लंबी दूरी की फ्लाइट्स शामिल होंगे और ये चौड़े आकार के विमान होंगे। एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग के साथ लेटर ऑफ इंटेंट पर साइन कर लिए हैं, लिहाजा यह किसी भारतीय एयरलाइन द्वारा ऑर्डर किए गए नए विमानों की अब तक की सबसे बड़ी डील बन गई। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक वर्चुअल बैठक के दौरान एयरबस और एयर इंडिया के बीच के डील को मंजूरी दी है। पीएम मोदी ने इसे "ऐतिहासिक समझौता" बताते हुए कहा, कि यह भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिए एक "महत्वपूर्ण उपलब्धि" है।
Recommended Video


अमेरिकी सिंगर हुई मुरीद
एयर इंडिया और बोइंग के बीच हुए इस डील ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है और इसके साथ ही भारत और अमेरिका की मजबूत होती आर्थिक साझेदारी पर भी आखिरी मुहर लग गई है। खुद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी कहा है, कि भारत के साथ हुई इस डील के बाद अमेरिका में 10 लाख नये रोजगार पैदा होंगे। जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि एअर इंडिया और बोइंग की डील से अमेरिका के 44 राज्यों में 10 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि इसमें अहम बात ये है कि इन नौकरियों के लिए अधिकतर लोगों को 4 साल की कॉलेज डिग्री की जरूरत नहीं होगी। जो बाइडेन ने कहा कि ये डील अमेरिका-भारत आर्थिक साझेदारी की ताकत को भी दर्शाती है। लिहाजा, ये बात भी साफ हो गई है, कि अमेरिका के लिए भारत कितना जरूरी साझेदार है। वहीं, अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने इस डील के लिए भारत की जमकर तारीफ की है और उन्होंने इस डील के लिए भारत को थैंक्यू कहा है।
अमेरिकी सिंगर ने डील पर क्या कहा?
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने अपने एक ट्वीट में कहा, कि "आज का ऐतिहासिक बोइंग डील भारत और अमेरिका के बीच के शक्तिशाली संबंधों को दर्शाता है। ये डील अमेरिका के 44 राज्यों में 10 लाख नई नौकरियां उत्पन्न करेगी, वहीं वैश्विक स्तर पर भारत के आर्थिक प्रभुत्व का भी लोहा माना जाएगा।" उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा, कि "इस डील के लिए तीन नेताओं क्रेडिट जाता है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने अपने अमेरिका फर्स्ट एजेंडा के तहत भारत-अमेरिका के बीच की साझेदारी को मजबूत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जिनके पास एक विजनरी लीडरशिप है और राष्ट्रपति जो बाइडेन, जिन्होंने इस डील को काफी महत्व दिया।" आपको बता दें, कि एयर इंडिया और बोइंग के बीच का ये समझौता 34 अरब डॉलर का है, जो एयरलाइन इंडस्ट्री के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा है। इस डील के बाद अमेरिकी शेयर मार्केट में बोइंग के स्टॉक ने तगड़ी छलांग लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications