बगदाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बना रहे थे रॉकेट, इराक एयर डिफेंस सिस्टम ने रोका
नई दिल्ली। बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट हमले को इराक एयर डिफेंस सिस्टम से रोक दिया है। अल अरबिया संवाददाता के मुताबिक इराक एयर डिफेंस सिस्टम ने बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाने वाले रॉकेट को रोक दिया है। अमेरिकी दूतावास बगदाद के भारी किलेबंद ग्रीन जोन में स्थित है, लेकिन हमेशा से यह निशाने पर रहा है। एक बार फिर से अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया जा रहा था, लेकिन इराकी डिफेंस सिस्टम ने इस रॉकेट हमले को रोक दिया।

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया जा चुका है। इसी साल मई में अमेरिकी दूतापास के पास रॉकेट से हमला किया गया था, हालांकि उस हमले में किसी के हताहत की खबर नहीं आ। रॉकेट को बगदाद के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र ग्रीन जोन में गिराया गया था। अक्टूबर के बाद से इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 21 से ज्यादा हमले हो चुके हैं। वहीं इस साल जनवरी में बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास कम से कम चार रॉकेट गिराए गए थे। अल अरबिया न्यूज चैनल के मुताबिक दूतावास के पास गिरे रॉकेटों में विस्फोट होने के बाद अमेरिकी दूतावास में चेतावनी का सायरन बजने लगा।












Click it and Unblock the Notifications