एयर कनाडा ने भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू की
नई दिल्ली। एयर कनाडा ने भारत के लिए अपनी उड़ानों को फिर से शुरू कर दिया है। कनाडा के दोनों शहरो टोरंटो और वेंकूवर से से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है। एयर कनाडा ने बुधवार को अस्थायी तौर पर भारत के लिए अपनी उड़ानों को रद्द कर दिया था। पाकिस्तानी एयरस्पेस के बंद होने की वजह से एयर कनाडा ने अस्थायी तौर पर भारत के लिए उड़ानों को रोकने का ये फैसला किया था।

मंगलवार को भारत की वायुसेना ने पाकिस्तान तो बुधवार को पाक की एयरफोर्स के विमानों ने भारत में प्रवेश किया था। जिसके बाद बुधवार को भारत में भी कई एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बंद रहीं। श्रीनगर, जम्मू, चंड़ीगढ़, अमृतसर और देहरादून हवाईअड्डों से उड़ानें रद्द की गईं।
बता दें कि कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंक हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की जान चली गई थी। इसकी जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली। जिसका ठिकाना पाकिस्तान में है। इसके बाद 26 जनवरी को इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमले किए। बुधवार को एक पायलट भी पाकिस्तान के कब्जे में चला गया था। जिनकी रिहाई का ऐलान गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications