अभी कमजोर नहीं हुआ है ISIS, किसी बड़े हमले के साथ करेगा वापसी!
वाशिंगटन। भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा यह कहते रहें कि अमेरिका अगुवाई में हो रहे हवाई और जमीनी हमलों ने आईएसआईएस को कमजोर कर दिया है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। लेकिन ये हमले आईएसआईएस को खत्म करने में नाकाम रहे हैं लेकिन संगठन किसी भी बड़े हमले की ताकत अभी तक रखता है। आपको बता दें कि पिछले ही हफ्ते राष्ट्रपति ओबामा ने कहा था कि आईएसआईएस,इराक में अपनी जमीन खोता जा रहा है।

आईएसआईएस ने दी वापसी की चेतावनी
कुछ अमेरिकी अधिकारियों और विशषज्ञों ने आईएसआईएस से जुड़ी एक नई वॉर्निंग जारी की है। इन अधिकारियों के मुताबिक सीरिया और इराक में आईएसआईएस की पराजय ने इसके अजेय होने के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है।
इसके बावजूद आईएसआईएस ने फिर से अपनी वापसी की चेतावनी दी है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इराक के फलूजा और दूसरे शहरों पर से आईएसआईएस का नियंत्रण खत्म होता जा रहा है।
यूरोप को फिर बनाएगा निशाना
इन अधिकारियों की मानें तो संगठन गैर -पारंपरिक मिलिट्री टेक्निक्स के साथ फिर से हमले बढ़ाएगा। साथ ही साथ यूरोप और अमेरिका के अलावा दूसरे देशों में मौजूद कमजोर ठिकानों पर हमला करेगा।
अमेरिकी इंटेलीजेंस के एक अधिकारी ने अपनी पहचान न बताते हुए न्यूज एजेंसी रायटर्स को यह जानकारी दी है।
इस अधिकारी के मुताबिक जैसे-जैसे आईएसआईएस का इराक के शहर पर से नियंत्रण कम हो रहा है वैसे ही वैसे यह संगठन गुरिल्ला टेक्निक के जरिए कई देशों की सरकारी सर्विसेज को निशाना बनाने की फिराक में हैं।












Click it and Unblock the Notifications