डोनाल्ड ट्रम्प हुए गिरफ्तार, घसीटकर ले गई पुलिस? जानिए पूर्व राष्ट्रपति की वायरल हुई तस्वीरों की सच्चाई
Donald Trump arrested? डोनाल्ड ट्रम्प की गिरफ्तारी वाली एआई जनरेटेड फेक फोटोज ने सोशल मीडिया में धूम मचाया हुआ है। दुनिया की तमाम एजेंसियों ऐसी तस्वीरों के देख चिंतित हैं।

Image: Twitter
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गिरफ्तारी की फोटो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में डोनाल्ड ट्रम्प को पोर्नस्टार-हश मनी मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया दिखाया जा रहा है। यह फोटो देखने में एकदम असली लग रही है। लोग इसे देख भौचक्क हैं ऐसे में इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस फोटो को लेकर लोग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के फेक न्यूज फैलाने को लेकर चिंता जता रहे हैं।
ट्रम्प ने जताई थी गिरफ्तारी की आशंका
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पर एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से संबंध छुपाने के लिए हशमनी देने का आरोप है। बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी और समर्थकों से विरोध करने का आह्वान किया था। इस केस में ट्रम्प से पूछताछ चल रही है। यदि वे इस केस में गिरफ्तार हो जाते हैं तो वह अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे जिन पर कोई आपराधिक केस का आरोप तय हुआ हो। हालांकि, ये मामला अभी अदालत में है लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सहारा लेकर उनकी गिरफ्तारी का फेक न्यूज वायरल हो रहा है।
मिडजर्नी ने तैयार की फोटो
इस तस्वीरों कों ऐप मिडजर्नी द्वारा तैयार किया है। ये ऐप एआई की मदद से तस्वीर जेनेरेट करता है। इस ऐप द्वारा बनाई गई एक तस्वीर में दिख रहा है कि पुलिस डोनाल्ड ट्रम्प को गिरफ्तार करके ले जा रही है। एक अन्य तस्वीर में ट्रम्प को पुलिसकर्मियों के हाथों जकड़ा हुआ दिखाया गया है। एक अन्य तस्वीर में ट्रम्प कैदियों के लिए निर्धारित नारंगी ड्रेस में जेल में खड़े दिख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में पुलिसकर्मियों को सड़क पर ट्रंप का पीछा करते हुए दिखाया गया है तो दूसरी तस्वीर में उन्हें जमीन पर पटकते हुए दिखाया गया है। उनका बेटा डॉन जूनियर भी गुस्से में दिखाई देता है।
एआई को लेकर बढ़ा लोगों में डर
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की चर्चाएं अब तेज हो गई हैं। सर्च इंजन से लेकर चैटबॉट तक और रोबोट से लेकर बिजनेस एप तक में अब एआई का इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा है। है। दुनिया के विशेषज्ञ चिंतित हैं कि असली और नकली में भेद खत्म होने की खामियां दुनिया को भुगतना पड़ सकता है। दुनिया के तमाम हिस्सों में फेक फोटोज का इस्तेमाल कर गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
-
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह












Click it and Unblock the Notifications