भारत आने से पहले बोले डोनाल्ड ट्रंप-उन्होंने हमारे साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 से 25 फरवरी तक अपने पहले भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे के शुरू होने से पहले उन्होंने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने ट्रेड डील पर आशंका जताई और कहा है कि भारत ने उनके देश के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफप कर चुके हैं। अपना दौरा शुरू करने से पहले उन्होंने कहा था कि वह अपने भारत दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं। ट्रंप का पहला पड़ाव गुजरात का अहमदाबाद होगा और यहां से वह नई दिल्ली आएंगे। पिछले दिनों व्हाइट हाउस की तरफ से उनके इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि की गई थी।
Recommended Video

पीएम मोदी की तारीफ
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह भारत के साथ एक बड़ी डील करना चाहते हैं लेकिन अभी उसके लिए समय नहीं है। ट्रंप ने कहा उन्हें नहीं मालूम कि यह अमेरिकी चुनाव से पहले हो पाएगाी या फिर नहीं। राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि वह उन्हें बहुत पसंद करते हैं। भारत और अमेरिकी के व्यापारिक रिश्ते पर ट्रंप ने कहा कि भारत ने हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया है। लेकिन उन्हें भारत दौरे से काफी उम्मीदें हैं। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ भारतीय दौरे पर नहीं आ रहे हैं। ट्रंप ने मंगलवार को ज्वॉइन्ट बेस एंन्ड्रयूज पर मौजूद मीडिया से कहा, 'हम भारत के साथ एक बहुत बड़ी ट्रेड डील करना चाहते हैं। हम यह करेंगे। मुझे नहीं पता कि क्या यह अमेरिकी चुनाव से पहले संभव हो पाएगी। लेकिन हम भारत के साथ एक बड़ी ट्रेड डील करने जा रहे हैं।' इस वर्ष नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और ट्रंप की नजरें दूसरे कार्यकाल को हासिल करने पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications