'अब तो ये सच लगने लगा', आसमान में UFO जैसी चीज से निकली तेज रोशनी, 1.7 करोड़ बार देखा गया VIDEO
Aliens Video: सोशल मीडिया पर फिर से एक रहस्यमयी चीज का वीडियो वायरल हो रहा, जिसको लोग एलियंस का यान बता रहे।

क्या सच में एलियंस होते हैं? क्या एलियंस ने पृथ्वी को खोज लिया? इन सवालों के जवाब कई सालों से वैज्ञानिक खोजने की कोशिश कर रहे, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। इस बीच एक रहस्यमयी चीज का वीडियो वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)
वीडियो कहां का है, ये नहीं पता। इसे ट्विटर पर Wow Terrifying नाम के पेज पर शेयर किया गया। जिस पर 1.70 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और लोग इसे जमकर लाइक कर रहे। हालांकि इसका राज अभी तक नहीं सुलझ पाया है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रहस्यमयी चीज आसमान में नजर आती है, जिससे तेज रोशनी निकल रही होती है। उसे देख आसपास के लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ लोगों ने तुरंत उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही।
उस रहस्यमयी चीज से तेज रोशनी निकल रही थी और वो एक जगह पर स्थिर थी, इस वजह से लोगों का शक बढ़ गया। कुछ लोगों का दावा है कि वो रोशनी बाद में अपने आप गायब हो गई, लेकिन किसी को उसके बारे में कुछ नहीं पता।
कुछ लोगों ने उसके विमान होने का शक जताया, लेकिन उसके स्थिर होने पर वो कुछ नहीं बोल पाए। वहीं अगर वो हेलीकॉप्टर होता, तो उससे भी तेज आवाज आती, ऐसे में ये दोनों थ्योरी गलत साबित हो गई। कुछ ने कहा कि ये 1998 की साइंस-फाई फिल्म 'द ट्रूमैन शो' के सिमुलेशन जैसा दिखता है।
'अब तो ये सच लगने लगा'
वहीं ट्विटर पर कुछ यूजर्स ऐसे थे, जो इस वीडियो को सच मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अब तो रोज ऐसे वीडियो आ रहे, लग रहा एलियंस सच में हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये वाकई में यूएफओ ही लग रहा। ये चीजें अब सच लगने लगीं हैं।
क्या वीडियो एडिटेड था?
एक अन्य यूजर ने वीडियो को एडिटेड बताया। उन्होंने कहा कि VFX के इस्तेमाल से इसे बनाया गया है। ये यूएफओ नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि हो सकता है कि वो ऊंची इमारत बन रही हो, जिस पर लाइट लगी हो। बादल की वजह से इमारत ना दिख रही, सिर्फ लाइट्स नजर आ रही हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications