किसान आंदोलन को इंटरनेशनल समर्थन: रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग के बाद कमला हैरिस की भांजी भी आई किसानों के साथ
रिहाना(Rihanna) और क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) के बाद कमला हैरिस की भांजी ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है।
नई दिल्ली: किसान आंदोलन(Farmer Protest) को इंटरनेशनल समर्थन मिलता दिख रहा है। पहले इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना(Rihanna) और क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किए तो अब अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस(Kamala Harris) की भांजी (Niece) ने भी किसानों के समर्थन (Support) में आने का ऐलान कर दिया है। कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस (Meena Harris) ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए कहा है कि 'विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में है'
Recommended Video

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला
अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस (Meena Harris) पेशे से वकील और कहानीकार हैं। उन्होंने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र पर हमला तक करार दे दिया है। मीना हैरिस ने ट्वीट करते हुए कहा है 'यह कोई संयोग नहीं है कि एक महीने पहले ही विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र(अमेरिका) पर हमला किया गया और अब एक महीने के अंदर ही विश्व के सबसे बड़ा लोकतंत्र (भारत) खतरे में है। जहां सरकार ने किसान प्रदर्शनकारियों से नाराज होकर इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी है। हम सबमें इसे लेकर नाराजगी है'
मीना हैरिस ने इससे पहले अमेरिका के कैपिटल हिल पर हुए हिंसक हमले को लेकर भी भारी नाराजगी जताई थी और अभ मीना ने किसान आंदोलन को लेकर सरकारी दमन का जिक्र किया है। वहीं एक ट्वीट में मीरा हैरिस ने ये भी कहा है कि उग्र राष्ट्रवाद चाहे अमेरिका में हो या फिर भारत में या फिर दुनिया के किसी और ही देश में क्यों ना हो उसके खिलाफ लोगों को जागना चाहिए।
ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना ने भी किया ट्वीट
इससे पहले क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) ने अमेरिकी न्यूज पेपर CNN की एक रिपोर्ट अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, हम भारतीय किसानों के आंदोलन के साथ हैं(We stand in solidarity with the #FarmersProtest in India)। ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए उन्हें धन्यवाद कह रहे हैं तो कई लोगों ने किसान आंदोलन को भारत का अंदरूनी मामला बताते हुए इससे दूर रहने के लिए कहा है।

वहीं, रिहाना ने ट्विटर पर एक न्यूज शेयर किया है, जिसमें किसान आंदोलन की वजह से प्रभावित इंटरनेट सेवा का जिक्र है। रिहाना ने खबर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? #FarmerProtest रिहाना के ट्वीट के बाद अंतरराष्ट्रीय संस्था ह्यूमन राइट वाच, इंटरनेशनल इंटरनेट राइट्स से जुड़ी संस्था, अमेरिकी मॉडल अमांडा सेर्नी समेत कई बड़ी नामी संस्था किसान आंदोलन के समर्थन में उतर चुकी हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications