Nimisha Priya: केरल की नर्स को यमन में दी जाएगी मौत की सजा, शव भारत आएगा या नहीं?
Nimisha Priya: भारत के केरल में रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया को यमन कोर्ट ने अपने बिजनेस पार्टनर तलाल महदी कि हत्या के आरोप में दोषी ठहराया है। निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा दी गई है। यमन में मौत की सजा बहुत ही भयानक है। निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी अभी फिलहाल अभी वह यमन की ही एक जेल में बंद हैं।
क्या होगा सजा के बाद डेड बॅाडी का?
पहले भी कई बार भारतीय मूल के लोगों विदेशों में किसी अपराध के लिए दोषी पाए जाने पर मौत की सजा हुई हैं। यमन में मौत की सजा घोषित होने के बाद और निमिषा प्रिया की फांसी की संभावना को देखते हुए, उम्मीद लगाई जा रही है कि उनकी मृत्यु के बाद उनके शव को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।

अगर भारत नहीं आया शव तो क्या होगा?
इसके अलावा अगर उनके शव को भारत प्रत्यर्पित नहीं किया जाता तो इस्लामी-शरीयत या स्थानीय परंपरा के अनुसार शव को तैयार किया जाएगा- पोशाक धोना, नमाज-ए-जानाजा की व्यवस्था कर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया जाएगा और यमन में ही स्थानीय इस्लामी रीति से शव को दफनाया जाएगा।
क्या डेड बॅाडी भारत लाई जाएगी?
निमिषा प्रिया से पहले, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय महिला शहजादी खान पर एक बच्चे की हत्या के आरोप में 15 फरवरी को मौत की सजा दी गई थी। पांच मार्च 2025 (बुधवार) को यूएई में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहजादी के परिवार ने केंद्र सरकार से शहजादी की डेड बॅाडी वापस भारत लाने की मांग की थी। लेकिन विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने द क्विंट से कहा, यूएई के कानून के तहत इस तरह के मामलों में मृत शरीर को देश से बाहर नहीं भेजा जाता है। इस घटना को देखते हुए संभावना यह भी लगाई जा रही है कि उनकी डेड बॅाडी शायद ही भारत लौटाई जाए।
अब 'बल्ड मनी' है आखरी विकल्प
यमन के कानून, खासकर शरिया-आधारित न्याय में, पीड़ित पक्ष के परिवार को 'क़िसास' या दियात (बल्ड मनी) के तहत अधिकार होता है। सेव निमिषा प्रिया इंटरनेशनल एक्शन काउंसिल' ने महदी तलाल के परिवार को 'दियात' (ब्लड मनी) के तौर पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर की पेशकश की है। तलाल के परिवार को केरल में मुफ्त इलाज और यात्रा खर्च का ऑफर भी दिया है। लेकिन तलाल का परिवार अब तक राजी नहीं हुआ है।
मौत या जिंदगी, निमिषा के नसीब में क्या?
अब सवाल यह भी उठता है कि क्या महदी तलाल का परिवार बल्ड मनी को अपनाकर निमिषा प्रिया को जिंदगी लौटाएगा या निमिषा को मौत की सजा हो कर रहेगी? और अगर सजा होती भी है तो शव का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने और भारत भेजने की जिम्मेदारी यमन और भारत दोनों देशों को निभानी होगी। यदि भारत प्रत्यर्पण नहीं कर पाता, तो यमन में ही शव को पारंपरिक ढंग से दफनाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications