लंदन में आतंकी हमले के बाद शुरू हुई व्हाट्सएप मैसेजेस पर बहस
वेस्टमिनिस्टर ब्रिज पर आतंकी हमले के बाद यूके सरकार की अपील सिक्योरिटी सर्विसेज को मिले व्हाट्सएप के इनक्रिप्टेड मैसेज का एक्सेस। रिपोर्ट का दावा हमलावर ने हमले से पहले व्हाट्सएप का प्रयोग।
लंदन। पिछले दिनों आईएसआईएस ने वेस्टमिनिस्टर ब्रिज पर एक आतंकी हमला हुआ और इस हमले ने ब्रिटेन में सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए। अब इस हमले के बाद यूके की सरकार ने अमेरिकी कंपनी व्हाट्सएप मैसेजिंग सर्विसेज से अपील की है सुरक्षा एजेंसियों को मैसेजिंग सर्विसेज के इनक्रिप्टेड मैसेज का एक्सेस दिया जाए।

हमले से पहले आतंकी ने किया व्हाट्सएप का प्रयोग
ब्रिटेन के अधिकारियों ने मांग तो की है लेकिन उनके सामने कई चुनौतियां हैं। यूके की सर्विलांस एजेंसी को इनक्रिप्टेड मैसेज का एक्सेस हासिल करने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ब्रिटेन की मीडियर की ओर से आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आतंकी हमले को अंजाम देने वाले हमलावर खालिद मसूद ने बुधवार को हुए आतंकी हमले से ठीक पहले व्हाट्सएप का प्रयोग किया था। इस हमले में ब्रिज पर पैदल चल रहे तीन लोगों की जान ले ली और साथ ही एक पुलिस ऑफिसर भी मारा गया। वहीं दर्जनों लोग इस हमले में घायल हो गए हैं। गृह सचिव अंबर रुड ने बीबीसी और स्काई न्यूज को जानकारी दी है कि व्हाट्सएप और दूसरे इनक्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विसेज को अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षा एजेंसियों के लिए आसान बनाना होगा। उन्होंने इन सर्विसेज से कहा है कि वे आतंकियों के लिए एक सीक्रेट जगह न तैयार करें जहां वे आपस में एक-दूसरे के साथ आसानी से कम्यूनिकेट कर सकें।
यूके में बनाया गया है एक कानून
पिछले वर्ष यूके ने एक इनवेस्टीगेटरी पावर एक्ट पास किया था जिसका मकसद देश की सर्विलांस शक्ति को और मजबूत करन था। बुधवार को लंदन की संसद पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी। आईएसआईएस की अमाक एजेंसी की ओर से कहा गया था कि आईएसआईएस के एक सैनिक ने संसद पर हमले को अंजाम दिया। हमले की वजह अमेरिका की अगुवाई में सीरिया और इराक में उसके सुरक्षाबलों और नागरिकों को निशाना बनाने के मकसद से शुरू हुए हवाई हमलों को बताया गया था।बुधवार को तेज रफ्तार से आ रही एक कार को आतंकी खालिद मसूद ने वेस्टमिनिस्टर ब्रिज पर चल रहे लोगों पर चढ़ा दिया था। यह ब्रिज वेस्टमिनिस्टर पैलेस के बिल्कुल सामने है जिसे दुनिया में ब्रिटिश संसद के तौर पर जानते हैं। इसके बाद ड्राइवर, पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स के कुछ मीटर तक दौड़ता रहा और इसने एक पुलिस ऑफिसर पर चाकू से हमला किया। साथ ही एक और पुलिस ऑफिसर पर गोली चलाई।












Click it and Unblock the Notifications