पैंगबर मोहम्‍मद के कार्टून के साथ ही चार्ली हैब्‍दो की वापसी

पेरिस। पिछले हफ्ते फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित सैटायर मैगजीन चार्ली हैब्‍दो का ऑफिस फिर से खुल गया। पैगंबर मोहम्‍मद के विवादास्‍पद कार्टून को छापने के बाद इस मैगजीन पर कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया था। उनके इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें मैगजीन के एडीटर के साथ ही 10 जर्नलिस्‍ट्स और दो पुलिसकर्मी शामिल थे।

charlie-hebdo-returns

इस आतंकी हमले के बाद फ्रांस की सरकार की ओर से 10,000 सैनिकों के डेप्‍लॉयमेंट का ऑर्डर दिया गया है। मैगजीन की ओर से कवर पेज रिलीज कर दिया गया है और इसे सर्ववाइवर्स इश्‍यू करार दिया गया है।

यह इश्‍यू बुधवार को रिलीज होगा। इस इश्‍यू में मोहम्‍मद को सफेद पगड़ी में रोते हुए दिखाया गया है और वह एक साइन बोर्ड पकड़े हुए हैं। इस साइन बोर्ड पर लिखा है, 'ऑल इस फॉरगिवेन।'

मैगजीन की ओर से पहले ही इस बात की घोषणा कर दी गई है कि इसकी तीन मिलियन कॉपी पब्लिश की जाएंगी जबकि आमतौर पर यह मैगजीन 60,000 कॉपी पब्लिश करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+