मैडिसन स्क्वॉयर की तरह सिडनी में नमो का मेगा इवेंट
सिडनी। नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 समिट में हिस्सा लेन के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले हैं। अमेरिका की ही तरह ऑस्ट्रेलिया में भी काफी संख्या में भारतीय रहते हैं। अब यहां भी न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन एरिना की तरह मोदी के लिए एक मेगा इवेंट आयोजित किया जा रहा है।

वैज्ञानिकों से लेकर क्रिकेटर्स तक
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में इस तरह के इवेंट के लिए कोशिश हो रही हैं। सिडनी में रहने वाले भारतीय मोदी की इस यात्रा को लेकर खासे उत्साहित हैं। फेडरल और न्यू साउथ वेल्स के 20 से ज्यादा वरिष्ठ मंत्रियों और सांसदों को इस तरह के एक इवेंट के लिए इनवाइट भेजा गया है और उन्होंने इस इनवाइट को स्वीकार कर लिया है।
इस समारोह में कई वैज्ञानिक जिसमें पर्यावरण वैज्ञानिक भी शामिल हैं, मौजूद रहेंगा। भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले एक कम्यूनिटी लीडर की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है।
सिर्फ राजनेता ही नहीं मशहूर क्रिकेटर ब्रेट ली और ऑस्ट्रेलिया के सफलतम क्रिकेट कप्तान स्टीव वॉग भी इस समारोह में शिरकत करेंगे। इस मेगा समारोह को भारतीय समुदाय की ओर से प्रयोजित किया गया है।
वेबसाइट के जरिए शुरू रजिस्ट्रेशन
इंडियन ऑस्ट्रेलिया कम्यूनिटी फाउंडेशन आईएसीएफ इस समारोह का मुख्य आयोजक है। इस समूह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर को सिडनी के ऑल फोन्स एरिना में मोदी के सम्मान में आयोजित हो रहे इस समारोह के लिए टिकटों की ब्रिकी के लिए लोगों में खासी मांग है।
इस समारोह को लेकर तैयारियां पूरे जोर शोर से जारी हैं। कार्यक्रम के लिए न्यूयार्क की ही तर्ज पर यहां भी www.pmvisit.org.au इस वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं।
इस कार्यक्रम के लिए अब तक करीब 200 संगठनों ने 'रिसेप्शन पार्टनर्स' के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया है।
तीन दिन और 21,000 रजिस्ट्रेशन
आईएसीएफ के प्रवक्ता बालेश सिंह की दी हुई जानकारी पर अगर यकीन करें तो सिर्फ तीन दिन में ही 21,000 लोगों ने इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा डाला
है।
बालेश की मानें तो यह इवेंट बिल्कुल न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन की ही तरह लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कम्यूनिटी ऑर्गनाइजेश के सदस्यों के लिए अब प्री-रजिस्ट्रेशन बंद हो चुके हैं और आम जनता के लिए 28 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।
जिन लोगों को भी इस इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराना है उन्हें इसी वेबसाइट पर जनरल एडमिशन लॉटरी के लिए भी अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
इस इवेंट में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाने वाला एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।
मोदी एक्सप्रेस से पहुंचेंगे फैंस
- मोदी के 220 फैंस को इस खास कार्यक्रम के लिए सिडनी तक लाने के मकसद से एक खास ट्रेन भी चलाई गई है।
- 'मोदी एक्सप्रेस' के जरिए 870 किमी की दूरी को तय कर मेलबर्न से सिडनी तक पहुंचेंगे।
- इस ट्रेन का इंतजाम 17 नवंबर को होने वाले उस खास कार्यक्रम के लिए ही किया गया है।
- चार कैरिज वाली ट्रेन भारतीय तिरंगे में मौजूद तीन रंगों वाले गुब्बारों से सजी होगी। |
- मेलबर्न के सदर्न क्रॉस स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे सिडनी के लिए 16 नवंबर को रवाना होगी।
ब्रिसबेन से मेलबर्न तक बस समारोह
- मोदी जी-20 समिट के लिए पहले ब्रिसबेन पहुंचेंगे।
- इसके बाद बाद वह कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करेंगे।
- मेलबर्न में प्रधानमंत्री टोनी एबॉट की ओर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर समारोह
- ऑस्ट्रेलिया में करीब 300,000 भारतीय रहते हैं।
- सबसे ज्यादा संख्या छात्रों की है जो टेक्निकल कोर्सेज की पढ़ाई कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications