पटाया में पीएम मोदी मिले मलेशिया के पीएम महाथिर मोहम्‍मद से

इंडोनेशिया का दौरा खत्‍म करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहु्ंच गए हैं। मोदी यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर पटाया जाएंगे और यहां पर उनकी मुलाकात मलेशियाई पीएम महाथिर मोहम्‍मद से होगी।

कुआलालंपुर।कुआलालंपुर। इंडोनेशिया का दौरा खत्‍म करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहु्ंच गए हैं। पीएम मोदी यहां से यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर पटाया पहुंचे और यहां पर उन्‍होंनेइ मलेशियाई पीएम महाथिर मोहम्‍मद से मुलाकात की। पीएम मोदी ने महाथिर की सरकार बनने पर उन्‍हें बधाई दी और उनके साथ वार्ता की। जहां पीएम मोदी पहली बार इंडोनेशिया के दौरे पर गए थे तो वहीं वह दूसरी बार मलेशिया पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां पर कुछ देर रुकेंगे और यहां से फिर वह सिंगापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर, ये तीनों आसियान देश भारत के अहम रणनीतिक साझीदार हैं।

modi-meets-mahathir

92 वर्ष के हैं महाथिर

महाथिर से मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट किया कि उनके साथ मिलकर काफी अच्‍छा लगा। साथ ही मोदी ने महाथिर को गर्मजोशी से किए गए उनके स्‍वागत के लिए धन्‍यवाद भी कहा। 92 वर्ष के महाथिर मोहम्‍मद ने 10 मई को मलेशिया के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मलेशिया में साल 1957 से बारियान नेशनल कोआलिशन की सरकार थी। महाथिर विपक्षी गठबंधन का नेतृत्‍व कर रहे थे और उनकी जीत ने हर किसी को चौंका दिया था। महाथिर की पार्टी पकतान हरपड़ पार्टी (उम्मीद का गठबंधन) ने बैरिसन नसिओनल गठबंधन को हराया था, जिसका मलेशिया पर आजादी के बाद से 61 वर्ष तक राज रहा। उन्होंने मलेशिया की संसद में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफलता हासिल की, कुल 222 सीटों में से उनकी पार्टी को 122 सीटों पर जीत मिली। पीएम मोदी की 2015 के बाद यह दूसरी मलेशिया की यात्रा है।

कई क्षेत्रों पर हुई चर्चा

महाथिर से मुलाकात करते समय माना जा रहा है पीएम मोदी ने उनके साथ दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की है। भारत और मलेशिया के बीच काफी ऐतिहासिक रिश्ता है, मलेशिया भारतीयों का लंबे समय तक गढ़ रहा है, यहां कुल सात प्रतिशत अप्रवासी भारतीय रहते हैं। व्यापार की दृष्टि से देखें तो दोनों देशो के बीच 10.5 बिलियन यूएस डॉलर का बिजनेस 2017 में हुआ है और साल 2020 तक 25 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+