भारत के बाद अब अमेरिका को चीन की धमकी, कहा हमला किया तो हम रोकेंगे

ग्लोबल टाइम्स में ये भी लिखा गया है कि चीन कोरियन प्रायद्वीप में परमाणु हथियारों के प्रसार और युद्ध, दोनों के ही खिलाफ है

नई दिल्ली। डोकलाम मुद्दे पर लगातार भारत को धमकी देने वाले चीन मीडिया ने अब अमेरिका को चेतावनी दी है। चीन की सरकारी मीडिया ने लिखा है कि अगर अमेरिका और उसके सहयोगी देश उत्तर कोरिया पर हमला करते हैं, तो चीन उन्हें ऐसा करने से रोकेगा।

चीनी मीडिया ने अमेरिका को चेताया

चीनी मीडिया ने अमेरिका को चेताया

ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में कहा गया है कि अगर अमेरिका और दक्षिण कोरिया हमला करते हैं और उत्तर कोरिया में सत्ता परिवर्तन की कोशिश करते हैं, तो यह कोरियन प्रायद्वीप की राजनीतिक स्थिति तो डिस्टर्ब करने की कोशिश होगी। चीन ऐसा नहीं होने देगा। हालांकि ग्लोबल टाइम्स में ये भी लिखा गया है कि अगर उत्तर कोरिया पहले कार्रवाई करते हुए ऐसे मिसाइल छोड़ता है जिससे अमेरिका को खतरा हो और इसके जवाब में वॉशिंगटन जवाबी कार्रवाई करता है, तो ऐसी स्थिति में चीन तटस्थ देश की भूमिका निभाएगा।

Recommended Video

    India China face off : America says India and China to talk on the issue of Doklam | वनइंडिया हिंदी
    चीन कोरियन प्रायद्वीप में परमाणु हथियारों के प्रसार और युद्ध के खिलाफ

    चीन कोरियन प्रायद्वीप में परमाणु हथियारों के प्रसार और युद्ध के खिलाफ

    ग्लोबल टाइम्स में ये भी लिखा गया है कि चीन कोरियन प्रायद्वीप में परमाणु हथियारों के प्रसार और युद्ध, दोनों के ही खिलाफ है। चीन किसी भी पक्ष को सैन्य संघर्ष शुरू करने के लिए बढ़ावा नहीं देगा। अखबार ने लिखा है कि वह दोनों पक्षों, अमेरिका और उत्तर कोरिया, से संयम बनाए रखने की उम्मीद करता है।

    डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी धमकी

    डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी धमकी

    गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने में नॉर्थ कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है, तो अमेरिका उसके खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई करेगा कि दुनिया ने इससे पहले कभी ऐसा देखा नहीं होगा। ट्रंप की इस चेतावनी से कुछ ही घंटे पहले उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने एक अपनी सेना द्वारा तैयार की गई एक विस्तृत योजना को साझा किया था। यह प्लान कथित तौर पर नॉर्थ कोरियन सेना ने अपने शासक किम जोंग-उन के सामने पेश किया था। इसके मुताबिक, नॉर्थ कोरिया प्रशांत महासागर में स्थित अमेरिकी भूभाग गुआम के पास 4 बलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने की योजना तैयार कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+