विदेश मंत्री के बाद चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू भी लापता, जिनपिंग के शासन में मंत्रियों को कौन कर रहा गायब?

Chinese Defence Minister goes missing: चीन के विदेश मंत्री के लापता होने के मामले के बाद अब चीनी रक्षा मंत्री के लापता होने की खबरें सामने आ रही हैं। जापान में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत रहम एमानुएल ने इस बात पर चिंता जताई है, कि रक्षा मंत्री ली शांगफू को पिछले दो सप्ताह से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है।

चीन के रक्षाव मंत्री ली शांगफू के ठिकाने को लेकर सोशल प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर तेजी से अफवाहें फैल रही हैं। उनकी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति 29 अगस्त को थी, जब उन्होंने बीजिंग में तीसरे चीन-अफ्रीका शांति और सुरक्षा फोरम में मुख्य भाषण दिया था।

Chinese Defence Minister goes missing

चीन के रक्षा मंत्री लापता

चीन पर नजर रखने वाले कुछ ऑब्जर्वर्स कुछ हफ्तों से बीजिंग में असामान्य घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। शी ने जुलाई में अपने चुने हुए विदेश मंत्री किन गैंग को बिना कोई स्पष्टीकरण दिए पद से हटा दिया था। हालांकि, किन गैंग भी पद से हटाए जाने से पहले अचानक गायब हो गये थे और अभी तक उन्हें सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के रॉकेट फोर्स में दो सबसे वरिष्ठ नेताओं, जिन्हें उन्होंने नियुक्त भी किया था, उन्हें भी बदल दिया गया है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की सेना ने भी जुलाई में पांच साल से अधिक पुराने हार्डवेयर खरीद से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों की जांच शुरू की थी। पीएलए के उपकरण विकास विभाग ने आठ मुद्दों को सूचीबद्ध किया है, जिन पर वह गौर कर रहा है, जिनमें "परियोजनाओं और सेना इकाइयों पर जानकारी लीक करना" और कुछ कंपनियों को बोलियां सुरक्षित करने में मदद करना शामिल है।

चीन की सेना ने कहा है, कि वह अक्टूबर 2017 तक की समस्याओं की जांच कर रही थी, बिना यह बताए कि, तारीख महत्वपूर्ण क्यों थी। चीन के रक्षा मंत्री ली ने सितंबर 2017 से 2022 तक उपकरण विभाग का नेतृत्व किया था, हालांकि इस बात का कोई संकेत नहीं है, कि उन पर गलत काम करने का संदेह है।

शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शी जिनपिंग ने शुक्रवार को अपने भाषण में युद्ध की तैयारियों के स्तर में सुधार और नई युद्ध क्षमताओं के निर्माण के प्रयासों का भी आग्रह किया है। उनके साथ चीन के शीर्ष सैन्य निकाय के उपाध्यक्ष झांग यूक्सिया भी थे, लेकिन रक्षा मंत्री नहीं थे।

रक्षा मंत्री ली शांगफू मार्च 2023 में ही नियुक्त किया गया था और उनके भी गायब होने का पैटर्न विदेश मंत्री किन गैंग की तरह ही है, जो पहले 2 महीने तक लापता रहे, और फिर अचानक विदेश मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिए गये। अभी तक पता नहीं चल पाया है, कि किन गैंग कहा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+