सिक्किम विवाद के बीच चीन के सुरक्षा सलाहकार से मिले अजीत डोभाल

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा विवाद के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने चीनी के सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की। सिक्किम सेक्टर में दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध को कम करने के लिए अजित जोभाल ने चीनी NSA और स्टेट काउंसलर यांग जिएची से मुलाकात की।

 After China Warns Of More Deployments, Ajit Doval Meets Counterpart

चीनी मीडिया के मुताबिक चीनी सुरक्षा सलाहकार यांग जिएची ने भारत के अलावा साउथ अफ्रीका और ब्राजील के सुरक्षा सलाहकारों से अलग-अलग मुलाकात की। हालांकि अभी तक से साफ नहीं हो पाया है कि अजीत डोभाल और चीनी एनएसए के भी सिक्किम विवाद को लेकर क्या चर्चाएं हुई। दोनों ही अपने-अपने देश की ओर से भारत-चीन सीमा व्यवस्था के विशेष प्रतिनिधि हैं।

Recommended Video

    India China stand off : Indian Amry ready to answer China in its own language | वनइंडिया हिन्दी

    दोनों देशों के नेताओं के बीच मुलाकात ब्रिक्स के कार्यक्रम के दौरान हुई। डोभाल का इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को भारत-चीन के बीच जारी ताजा सीमा विवाद को सुलझाने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच सिक्किम के डोकलाम में सेना को लेकर विवाद बढ़ गया है। चीन का कहना है कि भारत जब तक विवादास्पद डोकलाम क्षेत्र से अपने सैनिकों नहीं हटाता तब तक भारत के साथ बातचीत नहीं की जा सकती है। दोनों देशों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय सैनिकों ने चीन की सेना को क्षेत्र में एक सड़क निर्माण करने से रोक दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+