ब्रेग्जिट के बाद अब 10 डाउनिंग स्ट्रीट से पीएम कैमरुन का एग्जिट!
लंदन। शुक्रवार को यूरोपियन यूनियन में रहने न रहने से जुड़े जनमत संग्रह ब्रेग्जिट का फैसला आ गया है। ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्टर डेविड कैमरुन ने भी इसे जनता का फैसला बताते हुए इसका सम्मान किया है। साथ ही उन्होंने ऐलान कर दिया है कि आज से तीन माह बाद वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

नतीजे आने के बाद कैमरुन ने एक मीडिया कांफ्रेंस में कहा कि उन्होंने दिमाग, दिल और अपनी आत्मा के साथ इस अभियान में लड़ाई की। कैमरुन ने बताया कि यूके ईयू के साथ सभी समझौतों को करने के लिए तैयार है।
साथ ही इसमें स्कॉटलैंड, वेल्स और आयरलैंड को भी शामिल किया जाएगा। कैमरुन यह बात कहना भी नहीं भूले कि वह बड़े फैसलों में शामिल लोगों का सम्मान करते हैं।
ब्रेग्जिट के लिए हुई वोटिंग में करीब 52% लोगों ने ब्रेग्जिट के पक्ष में तो तो 48% लोगों ने ब्रिटेन के ईयू में बने रहने के पक्ष में वोट किया। नतीजों के बाद यूनाइडेट किंगडम इंडिपेंडेंस पार्टी (यूकेआईपी) के नेता निगेल फराग ने इन नतीजों को यूके का 'स्वतंत्रता दिवस' करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications