तालिबान का कट्टर चेहरा, कक्षाओं में लड़के-लड़कियों को अलग बैठा बीच में लगवाए पर्दे
अफगानिस्तान:
काबुल, 6 सितंबर: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद उनके कट्टरपंथी विचारों का असर देश में हर तरफ दिख रहा है। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भी काफी कुछ बदल गया है। भारी उथलपुथल के बाद तालिबान ने यूनिवर्सिटी और कॉलेज खोलने और लड़कियों को पढ़ने की इजाजत तो दे दी है लेकिन कई सारी शर्तों के साथ ये किया गया है। एक ओर लड़कियों को पर्दा रखने की बात कही गई है तो वहीं अब लड़के-लड़कियां क्लास में साथ भी नहीं बैठ सकते हैं। लड़के और लड़कियां एक-दूसरे को ना दिखें, इसके लिए क्लास के बीच में पर्दे लगा दिए गए हैं।

आमाज न्यूज ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि ये काबुल की एक यूनिवर्सिटी की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि क्लासरूम के पर्दा डाल कर दो हिस्सों में बांटा गया है। जिसमें एक ओर लड़कियां बैठी हैं और दूसरी तरफ लड़के। तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि ये तस्वीर तालिहान के आने के बाद काबुल की एक यूनिवर्सिटी से ली गई है, जहां हाल ही में कक्षाएं फिर से शुरू हुई हैं।
तालिबान ने यूनिवर्सिटी के लिए जारी किए हैं नियम
तालिबान की ओर से अफगानिस्तान में यूनिवर्सिटी खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। तालिबान की ओर से कहा गया है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में लड़कियां जा सकती हैं लेकिन उनका और लड़कों का रास्ता अलग होना चाहिए। लड़के-लड़कियों की कक्षाएं अलग-अलग होंगी और साथ ही लड़कियों की क्लास कुछ देर पहले खत्म होगी खत्म होगी ताकि उनका रास्ते में लड़कों से सामना ना हो। लड़कियों को नकाब पहनना भी जरूरी होगा। इसके अलावा महिला छात्रों को महिला टीचर और लड़कों को पुरुष टीचर ही पढ़ाए, ये भी एहतियात रखने को कहा गया है।
बता दें कि तालिबान ने काबुल पर कब्जे के बाद कई तरह के दावे किए थे। उनकी ओर से कहा गया था कि वो इस दफा महिलाओं को ज्यादा अधिकार देंगे, उनको नौकरी और पढ़ाई करने की इजाजत होगी लेकिन ये सब वो पर्दे में ही कर सकेंगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications