अफगानिस्तान: काबुल में यूएन महिला स्टाफ समते उसके बच्चे का अपहरण
काबूल। अफगानिस्तान में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां संयुक्त राष्ट्र की एक महिला सदस्य का अपहरण हो हुआ है। अफगान मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक, यूएन स्टाफ और उसके बच्चे को सोमवार सुबह काबुल शहर के खैर खाना से अगवा कर दिया गया। पिछले दो दिनों में यह दूसरी बड़ी घटना है, जब काबुल में आम नागरिक को निशाना बनाया गया है। इससे पहले रविवार को काबुल के इंटरकॉन्टिनेंटल होटल पर आतंकियों ने कब्जा कर लिया था, जिसमें 18 लोगों की मौत हुई थी।

बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी महिला
अफगान मीडिया के मुताबिक, महिला सुबह जब अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने उन दोनों का अपहरण कर दिया। बता दें कि अभी तक किसी भी आतंकी या कट्टरपंथी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

काबुल के लग्जरी होटल को बनाया था निशाना
इससे पहले रविवार सुबह काबुल के लग्जरी इंटरकॉन्टिनेंटल होटल में तीन बदूंकधारी आतंकी घुस गए थे। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने बारह घंटों के ऑपरेशन के बाद भी इंटरकॉन्टिनेंटल होटल पर नियंत्रण हासिल कर लिया। हालांकि, सुरक्षा बलों ने सभी आतंकियों को मार गिराया, लेकिन इसमें कुल 18 लोगों की मौत भी हुई है। इस ऑपरेशन में 100 विदेशी नागरिकों को भी सुरक्षित निकाला गया।

आतंकियों ने पहले दी थी चेतावनी
यह हमला मुंबई में 2008 में हुए ताज होटल में हुए जैसा लगता है। बीबीसी के मुताबिक, ये हमला काबुल स्थित अमरीकी दूतावास की तरफ से शहरों के होटलों के बारे में कुछ ही दिनों पहले जारी की गई चेतावनी के बाद हुआ है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस होटल में एक आईटी कॉन्फ्रेंस चल रहा था और उसमें कई प्रांतों के अधिकारी शिरकत कर रहे थे, तभी यह हमला हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications