तालिबान नेता का ऑडियो वायरल- पाकिस्तान पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- फिर से जंग में धकेला जा रहा

नई दिल्ली, 11 सितंबर: अफगानिस्तान से अमेरिकी फौज के लौटने के बाद बीते महीने तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया था। 15 अगस्त को तालिबान के काबुल में घुस गए थे। इसके बाद से ही ये कहा जा रहा है कि तालिबान नई सरकार के गठन को लेकर फैसला नहीं ले पा रहा है। तालिबान ने हाल ही में अंतरिम सरकार का ऐलान तो कर दिया लेकिन अब शपथ ग्रहण को टालना पड़ा है। इस सबके बीच एक तालिबान नेता का एक कथित ऑडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान का नुकसान कर दिया है और एक बार फिर जंग की ओर धकेल दिया है।

मुल्ला फजल अखुंद का है ऑडियो

मुल्ला फजल अखुंद का है ऑडियो

सोशल मीडिया पर शेयर हुए इस ऑडियो क्लिप को तालिबान नेता मुल्ला फजल अखुंद का बताया गया है, जो कि तालिबान की नई अंतरिम सरकार मेंउप रक्षा मंत्री बनाए गए हैं। इस ऑडियो में वो कह रहे हैं कि पंजाब (पाकिस्तान) हमारे यहां सब कुछ तबाह कर रहा है। वो आईएसआई प्रमुख हमीद फैज की हाल की काबुल यात्रा को भी पाकिस्तान की उनको नुकसान पहुंचाने की चाल कह रहे हैं।

पाकिस्तान ने हमें बर्बाद कर दिया है

पाकिस्तान ने हमें बर्बाद कर दिया है

ऑडियो में वो कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पूरे भविष्य को बर्बाद कर दिया है और एक नए युद्ध की तरफ धकेल दिया है। यह वायरल ऑडियो अफगान पत्रकार नतीक मलिकजादा ने भी शेयर किया है। इस ऑडियो को लेकर हालांकि वनइंडिया कोई पुष्टि नहीं करता है।

कैबिनेट गठन को लेकर भी पाकिस्तान पर निशाना

तालिबान की ओर से हाल ही में जो अंतरिम सरकार बनाई गई है। उसमें कुछ नामों को लेकर विवाद है, इसके पीछे भी इस ऑडियो में पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया गया है। तालिबान नेता को ऑडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आईएसआई चीफ ने ही उनको समावेशी सरकार के गठन को रोका है। जिसने उनके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। बता दें कि तालिबान ने पहले एक एक समावेशी सरकार बनाने की बात कही थी, जिसमें विभिन्न समुदाय के साथ-साथ अफगानिस्तान के पुराने नेताओं को भी शामिल करने का दावा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+