काबुल ब्लास्ट: मरने वालों की संख्या 100 के ऊपर पहुंची
काबुल, 27 अगस्त। गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट के पास दो आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों की तरफ से भीड़ पर किए गए हमले में कम से कम अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है। पेंटागन ने बताया कि काबुल हवाई अड्डे के बाहर हुए हमले में अमेरिका के 13 सैनिक मारे गए और 18 अन्य घायल हो गए हैं तो वहीं आतंकी समूह ISIS-K ने समूह के टेलीग्राम अकाउंट पर काबुल हवाई अड्डे पर हुए घातक दोहरे हमले की जिम्मेदारी ली है।

यहां पढ़ें काबुल बम धमाके से जुड़ी खबर का हर अपडेट्स
लाइव अपडेट्स
LIVE Feed
भारतीय विदेश मंत्रालय ने काबुल एयरपोर्ट के पास हुए विस्फोट की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उनके प्रति हम दिल से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यह हमला इस बात की जरूरत को भी दर्शाता है कि दुनिया को आतंक के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है।
भारत काबुल में हुए बम धमाकों की कड़ी निंदा करता है। हम इस आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। आज के हमले आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया कराने वालों के खिलाफ दुनिया को एकजुट होकर खड़े होने की जरूरत को मजबूत करते हैं: विदेश मंत्रालय
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications