अफगानिस्तान: तालिबान ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को किया रद्द, कहा- ये सिर्फ पैसे की बर्बादी

अफगानिस्तान: तालिबान ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को किया रद्द, कहा- ये सिर्फ पैसे की बर्बादी

काबुल, 11 सितंबर: तालिबान ने अफगानिस्तान में अपनी नई अंतरिम सरकार के लिए शपथ ग्रहण समारोह को रद्द करने का फैसला किया है। अब कोई मजमा इकट्ठा ना कर छोटे कार्यक्रम में नई सरकार को औपचारिक तौर पर कामकाज सौंपा जाएगा। तालिबान की ओर से कहा गया है कि भव्य समारोह करना संसाधनों और धन की बर्बादी है। ऐसे में हम इससे बचने के लिए समारोह को रद्द कर रहे हैं।

आज होना था शपथ ग्रहण समारोह

आज होना था शपथ ग्रहण समारोह

अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद तालिबान ने आज (11 सितंबर) को नई अंतरिम सरकार के शपथ ग्रहण का ऐलान किया था। बाद में इसे रद्द करते हुए कहा गया कि आज ये कार्यक्रम नहीं होगा इसकी वजह 9/11 आतंकी हमले की बरसी होना भी बताया गया। हालांकि अब तालिबान के कल्चरल कमीशन के सदस्य इनामुल्ला समंगनी ने कहा कि देश की अंतरिम सरकार की शपथ के लिए होने उद्घाटन समारोह को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।

Recommended Video

    Afghanistan Crisis: Taliban ने Swearing-In Ceremony को किया रद्द, जानें वजह | वनइंडिया हिंदी
    इन देशों को दिया था समारोह में आने का न्योता

    इन देशों को दिया था समारोह में आने का न्योता

    तालिबान ने सरकार के शपथ ग्रहण के लिए चीन, तुर्की, पाकिस्तान, ईरान, कतर जैसे पड़ोसी देशों के साथ ही अमेरिका को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया था। हालांकि अधिकतर देशों ने अभी तालिबान को मान्यता देने को लेकर रुख बहुत साफ नहीं किया है। शपथ ग्रहण में भी एक दो देश के अलावा किसी के शामिल होने की उम्मीद नहीं थी। ऐसे में बिना किसी बड़े कार्यक्रम के अब तालिबान ने नई सरकार का कामकाज शुरू करने का फैसला लिया है।

    ये बने तालिबान सरकार के मुखिया

    ये बने तालिबान सरकार के मुखिया

    तालिबान ने हाल ही में सरकार के लिए अपने नुमाइंदो का ऐलान किया है। तालिबान ने 7 सितंबर को अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरका। मुल्ला अब्दुल गनी बरादर उप प्रधानमंत्री होंगे। सिराजुद्दीन हक्कानी को गृहमंत्री, मुल्ला अमीर खान मुत्तकी को विदेश मंत्री, शेर मोहम्मद अब्बास स्तनिकजई को उप विदेश मंत्री बनाया गया है। मुल्ला याकूब को रक्षा मंत्री और मुल्ला हिदायतुल्ला बदरी को वित्त मंत्री बनाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+