अफगानिस्तान: मिलिट्री बेस पर तालिबान ने किया अटैक, 19 जवानों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिम में अफगान मिलिट्री बेस को तालिबान ने अटैक किया है, जिसमें 19 जवानों की मौत हुई है। तालिबान ने अफगानिस्तान में सीजफायर की घोषणा करने के कुछ ही घंटों के बाद अटैक किया है। आतंकियों ने हैरात में स्थित अफगान मिलिट्री बेस को निशाना है। इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं।

अफगानिस्तान: मिलिट्री बेस पर तालिबान ने किया अटैक, 19 की मौत

जावोल डिस्ट्रिक्ट के गवर्नर के प्रवक्ता जिलानी फरहाद ने इस हमले की खबर की पुष्टी की है। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए वॉट्सएप पर मैसेज में कहा है कि उन्होंने इस हमले में 18 जवानों की मार गिराया है।

आज ही तालिबान ने अफगानिस्तान में सीजफायर का ऐलान किया था। रमजान और ईद के देखते हुए तालिबान ने अफगान सिक्योरिटी फोर्स के साथ ईद के पहले तीन दिन तक सीजफायर की घोषणा की थी, लेकिन उसके कुछ घंटों बाद अटैक कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+