अफगानिस्तान: तालिबान ने कंधार जेल पर किया हमला, कई खतरनाक कैदियों को किया रिहा

काबुल, 12 अगस्त। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हालात इतने भयावह हो गए हैं कि आशंका जताई जा रही है तालिबान कभी भी देश की राजधानी काबुल पर कब्जा कर सकता है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, तालिबान के लड़ाकों ने कंधार जेल को तोड़ दिया है और कई कई राजनैतिक कैदियों को रिहा कर दिया गया है। यह वही जेल है जहां से तालिबान अपने महत्वपूर्ण कैदियों को आजाद कराना चाहता था, पिछले महीने जेल पर रॉकेट हमले भी किए गए थे।

Afghanistan Taliban attacked Kandahar prison released many prisoners

Recommended Video

    Afghanistan Taliban Fight: 60 फीसदी हिस्से पर तालिबान का कब्जा, US ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    अफगानिस्तान में तालिबान अब पूरी ताकत से देश के महत्वपूर्ण इलाकों पर कब्जा कर रहा है। अफगानिस्तान दुनिया के ताकतवर देशों की तरफ मदद की आस से देख रहा है लेकिन अमेरिका ने सैनिकों की वापसी से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि विद्रोही संगठन आने वाले समय में राष्ट्रीय राजधानी काबुल पर कब्जा कर सकता है। इतना ही नहीं इससे पहले दावा किया जा चुका है कि तालिबान 12 महीने में पूरे अफगानिस्तान पर अपना कब्जा जमा सकता है।

    यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में रह रहे भारतीयों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी, 'तत्काल' स्वदेश लौटने की सलाह

    बुधावार को तालिबान लड़ाकों ने कंधार जेल से अपने कैदियों को रिहा कर अपनी ताकत का सबूत दे दिया है। कई राजनीतिक कैदियों को जेल तोड़कर रिहा कराया गया है, इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया गया है। कंधार जेल को तोड़कर तालिबान ने अफगानिस्तान सरकार को सीधी चुनौती दी है। मालूम हो कि कंधार से ही पिछले महीने भारतीय दूतावास में तैनात करीब 50 लोगों को वापस स्वदेश बुलाया गया था। विद्रोही संगठन की ओर से इस क्षेत्र में लगातार हिंसक वारदातें जारी रही थी, ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर भारत ने अपने तमाम राजनयिकों को तत्काल वापस बुला लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+