Video: 'हम उसको छोड़ेंगे नहीं,' PAK के लिए अफगानिस्तान का धमाकेदार जवाब, जंग के बीच भारत के लिए खुला सपोर्ट
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं, लेकिन अफगानिस्तान ने भारत के लिए प्यार और पाकिस्तान के लिए गुस्सा दोनों खुलकर दिखा दिए हैं। एक वायरल वीडियो में भारत और भारतीयों के प्रति प्यार और सम्मान की भावना की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है, जिसमें अफगानिस्तान में एक भारतीय पर्यटक से बातचीत के दौरान अफगान युवकों ने जो कहा, वह दिल जीतने वाला था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है, जिसमें अफगान नागरिक एक भारतीय पर्यटक से बातचीत में भारत को 'पुराना दोस्त' बताते हैं और पाकिस्तानियों को 'छोड़ेंगे नहीं' कहकर चेतावनी दे देते हैं।

वीडियो में एक अफगान नागरिक कहता है, कि हम अपने पड़ोसी (पाकिस्तान) को अंदर नहीं आने देंगे, लेकिन भारत से हमें बहुत प्यार है। भारतीय लोग हमारे पुराने दोस्त हैं। हमारे देश में उनका हमेशा स्वागत है।' इस दोस्ताना बयान ने सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोरी है।
अगर पाकिस्तानी दिखा तो लाग मारेंगे
जब एक भारतीय पर्यटक ने अफगानी युवक से पूछा कि अगर कोई पाकिस्तानी यहां से गुजरेगा तो आप क्या करेंगे?तो बराबर में खड़े दूसरे अफगानी युवक ने बेझिझक कहा कि, अगर कोई पाकिस्तानी यहां दिखा, तो हम उसको लाग मारेंगे। हम उसको छोड़ेंगे नहीं! इस बयान के बाद दोनों युवक भारत के साथ अपने लंबे और मजबूत रिश्ते की बात भी करते हैं।
भारत-अफगान रिश्ते पर फिर से मुहर
इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अफगानिस्तान की आम जनता भारत के साथ गहरा जुड़ाव रखती है। युद्ध जैसे माहौल में जब कई देशों ने न्यूट्रल रुख अपनाया है, ऐसे में अफगानों का यह खुला सपोर्ट भारत के लिए बड़ी बात है। बेशक ये सपोर्ट एक वीडियो में दिखा है, लेकिन ऐसी स्थिति में इतना सपोर्ट ही काफी है, क्योंकि भारत अपनी लड़ाई लड़ने में सक्षम है।
भारत-पाक युद्ध 2025: अब तक की स्थिति
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मौत के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में पाकिस्तान ने 31 नागरिकों की मौत का दावा किया है, जबकि भारत ने इन ठिकानों को आतंकवादी आधार बताया है।
इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और अन्य सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया। इस घटना के बाद से दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारी गोलीबारी का सिलसिला जारी है।












Click it and Unblock the Notifications