अफगानिस्तान: काबुल होटल में हमला करने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने दी थी ट्रेनिंग
काबुल। आतंकी हमलों से पीड़ित अफगानिस्तान में दहशत फैलाने के पीछे पाकिस्तान का बहुत बड़ा हाथ है, इसको लेकर एक अफगान डिप्लोमेट ने खुलासा किया है। संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि महमूद सैकल ने कहा कि काबुल के लग्जरी होटल पर हमला करने वाले एक आतंकी को ISI ने प्रशिक्षण दिया था। 21 जनवरी को काबुल के इंटरकॉन्टिंनेटल होटल में हुए हमले के में 25 लोगों की मौत हुई थी।

महमूद सैकल ने एक ट्वीट कर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'पिछले हफ्ते काबुल के इंटरकॉन्टिनेंटल होटल पर हमला करने वालों में शामिल एक आतंकी के पिता अब्दुल कहर ने स्वीकार किया है कि उनके बेटे को पाकिस्तान की एजेंसी ISI ने बलूचिस्तान प्रांत के चमन इलाके में प्रशिक्षण दिया था। कहर इस समय अफगान अधिकारियों की कस्टडी में हैं।
वहीं, काबुल के मिलिट्री एकेडमी में हुए आतंकी हमले के बाद अफगान डिप्लोमेट माजीद करर ने पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि कश्मीर और अफगानिस्तान में दहशत फैलाने के लिए पाक आर्मी आतंकी संगठनों को हथियार मुहैया करवा रही है। करर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि अफगान नेशनल अकेडमी के हमलावर तालिबान से जो नाइट विजन चश्मे मिले हैं, वे पाकिस्तान आर्मी के ही है। पाकिस्तान आर्मी ने इन चश्मों को ब्रिटिश कंपनी से खरीदकर अफगानिस्तान में तालिबान को और कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा को सप्लाई किए है।'
अफगानिस्तान और कश्मीर घाटी में दहशत फैलाने के पिछे पाकिस्तान का हाथ बताया जाता रहा है। ट्रंप ने अपनी नई अफगान पॉलिसी के तहत पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications