अफगानिस्तान: US आर्मी की वापसी के बाद फिर से खुला काबुल एयरपोर्ट, कतर ने की सहायता
काबुल, 4 सितंबर। अफगानिस्तान में वापसी के बाद तालिबान अब अपनी सरकार गठन करने की जद्दोजहद में लग गया है। इस बीच काबुल एयरपोर्ट से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद हवाई अड्डे को भी तालिबानियों ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। अब इस संबंध में बड़ी खबर ये आ रही है कि काबुल हवाई अड्डे पर विमानों का फिर से परिचालन शुरू हो गया है। अफगानिस्तान में कतर के राजदूत ने बताया कि तकनीकी टीम सहायता के बाद काबुल एयरपोर्ट को फिर से परिचालन के लिए शुरू करने में बड़ी कामयाबी मिली है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से बंद पड़े काबुल एयरपोर्ट की अफगानिस्तान में अधिकारियों के सहयोग से मरम्मत की गई। इसके बाद तकनीकी टीम की सहायता से काबुल हवाई अड्डे को फिर से खोला गया जिसके बाद वहां से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक काबुल से पहली उड़ान मजार-ए-शरीफ और कंधार शहरों के लिए शुरू हुईं। बताया जा रहा है कि तालिबान के कब्जे के बाद एयरपोर्ट पर पहला विमान संयुक्त अरब अमीरात (यूएइ) का उतरा है। इस विमान में अफगानियों के लिए 60 टन खाद्य सामग्री की सहायता भेजी गई।
यह भी पढ़ें: फायरिंग कर पंजशीर में जीत का जश्न मना रहे थे तालिबानी आतंकी, काबुल में 17 लोगों को कर दिया हलाल
बता दें कि काबुल एयरपोर्ट से ही अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाएं अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट कर रही थीं, इस अभियान में भारत भी शामिल था। हालांकि 31 अगस्त, 2022 को अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से काबुल हवाई अड्डे पर तालिबान का नियंत्रण हो गया। अमेरिका पर 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद दो दशक के युद्ध में पश्चिम के विरोधी, इस्लामिक आतंकवादी समूह तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर तेजी से कब्जा करने के बीच दसियों हजार लोगों की निकासी हुई। अगस्त के अंत में निकासी अभियान समाप्त होने पर तालिबान शासन के खौफ में अफगानिस्तान छोड़ने के इच्छुक हजारों लोग पीछे रह गए। तालिबान ने अफगानिस्तान छोड़ने की इच्छा रखने वालों को सुरक्षा देने का वादा किया है।












Click it and Unblock the Notifications