अफ़ग़ानिस्तान: ख़ुफ़िया एजेंसी के कैंपस में हमला, 10 मरे

अफ़ग़ानिस्तान: ख़ुफ़िया एजेंसी के कैंपस में हमला, 10 मरे
Reuters
अफ़ग़ानिस्तान: ख़ुफ़िया एजेंसी के कैंपस में हमला, 10 मरे

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में ख़ुफ़िया एजेंसी के परिसर में एक आत्मघाती हमला हुआ है.

अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में 10 लोग मारे गए हैं. इसमें पांच लोग ज़ख़्मी भी हुए हैं. जब ख़ुफ़िया एजेंसी के कर्मचारी काम के लिए के लिए जा रहे थे तभी हमलावर ने ख़ुद को उड़ा लिया.

ख़बरों के मुताबिक पीड़ितों में महिलाएं भी शामिल हैं. सुन्नी मुसलमान चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है.

जिस अस्पताल में लोगों को भर्ती किया गया है उसके निदेशक का कहना है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. हाल की दिनों में अफ़ग़ानिस्तान में इस तरह के हमले बढ़े हैं.

पिछले हफ़्ते इस्लामिक स्टेट ने ख़ुफ़िया एजेंसी से जुड़े एक ट्रेनिंग सेंटर पर हमला किया था. 2015 से अफ़ग़ानिस्तान में जिहादी समूहों का प्रभाव बढ़ा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+