अफगानिस्तान में बड़ा हादसा, तेल टैंकर की भिड़ंत से 73 लोगों की मौत
नयी दिल्ली। अफगानिस्तान में बड़ा हादसा हो गया है। एक तेल टैंकर के साथ दो बसों की भिड़ंत में 73 लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायलों को गजनी और कंधार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में तेल टैंकर की टक्कर सीधे सामने से आती हुई बसों से हुई, जिसकी वजह से तेज धमाका हो गया। तालिबान प्रभावित, गजनी इलाके में हुए इस बड़े हादसे में औरतें और बच्चे बड़ी तादात में शामिल हैं।
टक्कर होनी की वजह से बस में आग लग गई, जिसकी वजह से लोग जिंदा जल गए। आग लगने की वजह से लाशों की पहचान मुश्किल हो गई है। बहुत गंभीर बताई जा रही है। अफगानिस्तान के सूचना मंत्रालय की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications