भीषण जलजले से कांप गया अफगानिस्तान, हजार से ज्यादा की मौत, सैकड़ों घायल
भूकंप के कारण अफगानिस्तान में भारी जान-माल को नुकसान पहुंचा है। इस भूकंप के कारण कम से कम एक हजार से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है और 1500 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
काबुल, 22 जून : अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस भूकंप ने अफ़ग़ानिस्तान में भारी तबाही मचा दी है। भूकंप के कारण भारी जान-माल को नुकसान पहुंचा है। इस भूकंप के कारण कम से कम एक हजार से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है और 1500 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Recommended Video

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के साथ-साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भूकंप महसूस किये गए हैं

अफगानिस्तान में खतरनाक मंंजर
अफगानिस्तान से कई तस्वीरें सामने आई हैं जो कि तबाही की दास्तां बयां कर रही हैं। एक तस्वीर में हेलिकॉप्टर से लोगों को निकालकर इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। दूसरी में घायलों का इलाज जमीन पर ही लिटाकर चल रहा है। किसी को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। कुछ लोग धवस्त हो चुके मकान के पास ईंट उठाते नजर आ रहे हैं।

मौके पर मदद करें....
तालिबान सरकार में डिप्टी प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा कि पक्तिता प्रांत में भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा, मैं सभी सहायता एजेंसियों से अपील करता हूं कि मौके पर मदद के लिए पहुंचें।

प्रधानमंत्री मोहम्मद हसन अखुंद ने बुलाई आपातकालीन बैठक
प्रधानमंत्री मोहम्मद हसन अखुंद ने बुलाई आपातकालीन बैठक
खबर के मुताबिक काबुल में प्रधानमंत्री मोहम्मद हसन अखुंद ने राहत बचाव के लिए आपातकाल बैठक बुलाई है। दूसरी तरफ भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों ने इस प्राकृतिक हादसे के प्रति दुख व्यक्त किया है।

अफगानिस्तान में महाभूकंप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इलाका पाकटिका प्रांत के चार जिले हैं। यहां दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक पाकटिका के गायन जिले में जान-माल की अधिक हानि हुई है। इसके अलावा खोस्त प्रांत के स्पेरा जिला स्थित अफगान दुबई गांव में भी भूकंप के कारण काफी लोगों के मारे जाने की खबर है।

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "अफगानिस्तान में आज विनाशकारी भूकंप की खबर से गहरा दुख हुआ। अनमोल जीवन के नुकसान पर मेरी गहरी संवेदना है। भारत हर संभव आपदा राहत सामग्री जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को तैयार है।"












Click it and Unblock the Notifications