अफगानिस्तान: कंधार में बम धमाका, 16 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के कंधार में मंगलवार को आतंकी हमला हुआ है, जिसमें कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की खबर है। कंधार के दक्षिण प्रांत में हुए इस धमाके में 30 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। अफगानिस्तान में इसी साल अक्टूबर में आम चुनाव होने हैं और इसी के विरोध में तालिबान देशभर में आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, एक मिनीबस में कंटेनर में बम रखा था।

कंधार प्रांत के गवर्नर प्रवक्ता दाउद अहमदी ने पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों की संख्या में वृ्द्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस हमले में 10 सुरक्षा बलों के जवानों के साथ 5 बच्चों की मौत हुई है। अहमदी ने कहा कि बम बहुत ही शक्तिशाली था। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी फोर्स ने एक्सप्लोसिव, ग्रैनेड और सुसाइड बम बरामद किए हैं।
यह धमाका इतना खतरनाक था कि आस पास की दुकाने और घर भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। इस धमाके में घायल हुए 29 साल के अब्दुल सलेह ने कहा कि धमाके की आवाज इतना तेज थी कि जैसे कोई बहुत खतरनाक तूफान आ गया है। उसने कहा कि जब धमाका हुआ तो मैं वहीं, गिर पड़ा और आंख खुली तो मैं हॉस्पिटल में हूं।
ं
कंधार के मिरवाइज हॉस्पिटल के अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों नागरिक और सिक्योरिटी फोर्स के जवान शामिल है। कंधार में तालिबान का दबदबा है, जहां सबसे अधिक अफीम की खेती होती है। फिलहाल इस हमले की किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications