अफगानिस्‍तान: दिल्‍ली आ रहा जेट तालिबान के कब्‍जे वाले इलाके में हुआ क्रैश, 83 लोग थे सवार

काबुल। अफगानिस्‍तान में सोमवार को एक पैसेंजर जेट क्रैश होने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि यह विमान गजनी प्रांत के देह याक जिले में क्रैश हुआ है। टोलो न्‍यूज की तरफ से बताया गया है कि विमान जिस समय क्रैश हुआ, उस समय उसमें 83 लोग सवार थे। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वह जगह तालिबान के कब्‍जे में है। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि स्‍पेशल फोर्सेज को क्रैश साइट पर भेजा गया है। प्रांत काउंसिल के सदस्‍य खालिदाद अकबरी ने भी इस घटना की पुष्टि की है और सरकार से मदद मांगी है।

Recommended Video

    Afghanistan Plane Crash: Herat से Delhi आ रहा Plane crash| Oneindia Hindi
    afghanistan

    हेरात से दिल्‍ली आ रहा था विमान

    अफगानिस्‍तान की न्‍यूज एजेंसी एरियाना की ओर से बताया गया है कि हादसा दोपहर करीब 1:10 मिनट पर हुआ है। प्‍लेन अफगा‍न एयरलाइंस का था और अभी तक इस बात की जानकारी भी नहीं मिल सकी है कि कितने लोग इस हादसे में मारे गए हैं। हेरात एयरपोर्ट के एटीसी कंट्रोल टॉवर के ऑफिसर्स की मानें तो प्‍लेन में 110 लोग सवार थे और यह हेरात से दिल्ली के लिए टेक ऑफ कर रहा था। गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने कहा, देह याक जिले में जहां हादसा हुआ वह इलाका तालिबान के नियंत्रण में है। गजनी प्रांत एक पहाड़ी इलाका है और हिंदूकुश की पहाड़‍ियों से घिरा हुआ है। सर्दियों के दौरान यहां अक्‍सर कोहरा रहता है और मौसम भी ज्यादातर खराब रहता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+