अफगानिस्तान: कार बम विस्फोट में 8 की मौत, 60 घायल, एक अन्य हमले में 11 सुरक्षाबलों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में हुए कार बम विस्फोट में 8 लोग मारे गए गए हैं जबकि 60 से अधिक घायल हुए हैं। हेरात के प्रशासन की मुताबिक मरने वालों की संख्या और हो सकती है क्योंकि इनमें काफी गंभीर हालत में हैं। वहीं कंदूज और बल्ख प्रांत में तालिबान के हमलों में कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।

Afghanistan

हेरात के गवर्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमला एक पुलिस चौकी के पास हुआ। विस्फोट में 3 बच्चे, दो महिला और एक पुलिसकर्मी समेत 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 60 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 20 महिलाएं, 8 बच्चे और 8 पुलिस वाले शामिल हैं।

पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ विस्फोट
चश्मदीदों के मुताबिक विस्फोटकों से भरी एक कार अचानक पुलिस स्टेशन के बाहर आकर रुकी और उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। हेरात पुलिस के मुताबिक विस्फोट आबादी वाले इलाके में हुआ है जिसके चलते आस-पास स्थित 15 मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

ये हमला ऐसे समय में हुआ है जब शांति की राजनीतिक कोशिशों के बावजूद देश में हिंसा की घटनाओं में बढ़त देखी गई है।

तालिबान पर हमले का शक
हालांकि अभी तक किसी ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन राष्ट्रपति मोहम्मद गनी ने हमले की निंदा करते हुए तालिबान पर निशाना साधा है। गनी ने कहा तालिबान ने एक बार फिर दिखाया है कि उनकी शांति स्थापित करने में कोई दिलचस्पी नहीं है और स्थिति को अधिक जटिल बनाकर वे शांति के मौजूदा अवसर को बरबाद कर रहे हैं।

11 सुरक्षाबलों की मौत
हेरात में कार बम हमले के अलावा देश के कंदूज और बल्ख प्रांत में अलग-अलग हुए तालिबान के हमले में अफगान सुरक्षाबल के कम से 11 जवान मारे गए हैं।

टोलो न्यूज की खबर मुताबिक कंदूज प्रांत के खान आबाद जिले में एक आउटपोस्ट पर तालिबान हमले में सुरक्षाबलों के 6 जवान मारे गए हैं। हमला शुक्रवार रात को किया गया। सूत्रों के मुताबिक तालिबान ने 5 सुरक्षाबलों को बंधक बना लिया है।

सुरक्षाबलों के सूत्रों की माने तो हमले में 5 तालिबान चरमपंथी भी मारे गए हैं। चरमपंथी हमले में सुरक्षाबलों की पोस्ट तबाह हो गई। तालिबान ने अभी तक इस हमले पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

वहीं बल्ख प्रांतीय काउंसिल के प्रमुक मोहम्मद अफजल हदीद के मुताबिक के शोलगर जिले में शुक्रवार रात को तालिबान के हमले में अफगान नेशनल आर्मी के 5 जवान मारे गए हैं जबकि दो घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हमला शोलगर जिले के बाग-ए-पहलवान पोस्ट पर हुआ था। वहीं सूत्रों के मुताबिक हमले में सुरक्षाबलों के 8 जवान और 6 तालिबान आतंकियों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+