अफगानिस्तान: हाइवे पर ब्लास्ट में 34 लोगों की मौत, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी
Recommended Video
काबुल। अफगानिस्तान में बुधवार को सुबह हुए एक ब्लास्ट में 34 लोगों की मौत हो गई है। टोलो न्यूज की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट हेरात-कंधार हाइवे पर हुआ। मरने वाले वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। यह नई घटना ऐसे समय हुई है जब एक दिन पहले ही यूनाइटेड नेशंस की एक रिपोर्ट अफगानिस्तान पर आई है।

तीन हजार से ज्यादा नागरिक मरे
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2019 के पहले छह महीने में 3,812 अफगान नागरिकों की मौत हुई है। यूएन की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा मौंते आतंकी घटनाओं से ज्यादा नाटो और अफगान सिक्योरिटी फोर्सेज की वजह से हुई हैं। अफगानिस्तान में पिछले 18 सालों से युद्ध की स्थिति है। माना जा रहा है कि एक सितंबर को यह युद्ध एक नए मोड़ पर पहुंच सकता है। कई कोशिशों के बाद भी युद्ध के हालातों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और तालिबान के साथ अहम वार्ता कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक नाटो और अफगान फोर्सेज के हाथों 717 नागरिकों की मौत हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 30 प्रतिशत की गिरावट हुई है। नाटो और अफगान फोर्सेज से अलग तालिबान और आईएसआईएस के हाथों 531 नागरिक मारे गए हैं। वहीं पहले छह माह में घायल नागरिकों की संख्या 2,446 रही।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications